{"_id":"684fa39a8c573b24910c3a4c","slug":"bihar-news-three-people-including-a-woman-died-in-separate-accidents-in-saharsa-uproar-in-protest-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन की मौत, विरोध ने लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन की मौत, विरोध ने लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल
Mon, 16 Jun 2025 10:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:24 AM IST
सार
दो अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो जाते हैं। पुलिस को उनपर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा में जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला एवं दो युवक की मौत हो गई। पहली घटना जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र की है। बैजनाथपुर सोनबरसा मुख्य मार्ग चंदौर के समीप रविवार की देर रात बरात जा रहे बाइक सवार दो युवक हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड क्षेत्र के रामनगर निवासी राजा कुमार एवं कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
बाजार जा हे थे राजा और कृष्ण
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा और कृष्ण बाइक से अपने चचेरे भाई के शादी में फोरसाहा सौर बाजार गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश में जुट गई।
बिहार में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत और 15 घायल; हाईवे पर पिकअप का टायर फटने से ऐसा हुआ
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को मारी टक्कर
वही दूसरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग हुई। थाना क्षेत्र के तुलसियाही गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला को ठोकर मारते हुए पलट गई। इसमें महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान उषा देवी पति रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। लोगों ने लगातार हो रही घटना पर आक्रोश जताते हुए शव को मुख्य सड़क पर रख कर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच अग्रेतर कारवाई में जुट गई है। वहीं जाम हटाने के लिए लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन