फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : wanted criminal arrested in madhepura bihar police investigation crime news hindi

Bihar News : 50 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा, घटना के बाद भाग जाता था नेपाल; ऐसे हुई गिरफ्तारी

Thu, 01 May 2025 10:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 10:04 PM IST
सार

Bihar : आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती में काफी नाम कमाया था। इतना शातिर था कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाता था। बार-बार कोशिश के बाद भी हाथ से निकल जाता था, तब पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया। 

विज्ञापन
Bihar News : wanted criminal arrested in madhepura bihar police investigation crime news hindi
पुलिस गिरफ्त में 50 हजार का इनामी बदमाश। फोटो - अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश गुमेश सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई। गुरुवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार और भतनी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार के नेतृत्व में दोनों थाना के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन


9 आपराधिक मामले हैं दर्ज 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शंकरपुर थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड संख्या-12 निवासी कुख्यात अपराधी गुमेश सरदार (50) को भतनी थाना क्षेत्र के बलुआहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी गुमेश सरदार पर शंकरपुर एवं मधेपुरा थानों में डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, संगठित गिरोह संचालन जैसे गंभीर आरोपों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक सक्रिय अपराध गिरोह का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य ताला काटने की मशीन और अन्य औजारों का प्रयोग कर घरों में घुसते थे और नकदी, जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद 
पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद गुमेश सरदार अक्सर सीमावर्ती जिलों या नेपाल जाकर छिप जाते थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी कठिन हो जाती थी। लेकिन इस बार लगातार निगरानी के चलते पुलिस को यह सफलता मिली। छापेमारी टीम में शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, भतनी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार एवं दोनों थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पाने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पति के सामने महिला नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed