फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news two unidentified body found in madhepura bihar police investigation youth body found railway track

Bihar News : मधेपुरा में अलग-अलग जगहों पर युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Aug 2025 04:40 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 04:40 PM IST
सार

Madhepura News: दो अलग-अलग स्थानों पर महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। वहीं महिला का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। दोनों मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar news two unidentified body found in madhepura bihar police investigation youth body found railway track
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अज्ञात युवक और महिला के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक मामला भर्राही थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत नयानगर वार्ड एक का है। वहीं दूसरी घटना मुरलीगंज थाना अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के डुब्बी टोला वार्ड संख्या दो की है। भर्राही थाना क्षेत्र के नयानगर वार्ड एक में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर भर्राही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है। उसने काले रंग की जींस और शर्ट पहन रखी थी। सुबह 11 बजे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस स्थानीय लोगों और चौकीदार की मदद से पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत रात में ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। सिर में गंभीर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे संभावना है कि वह ट्रैक किनारे गिट्टी पर गिरा हो। भर्राही पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर युवक की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़


पानी भरे गड्ढे से महिला का शव बरामद
दूसरी घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के डुब्बी टोला की है, जहां अहले सुबह एक महिला का शव पानी भरे गड्ढे में मिला। शव खेत में लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखकर मुरलीगंज थाना को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया होगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed