फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: बिहार में यहां शुरू हुआ खाटू श्याम महोत्सव, 251 फीट की भव्य निसान यात्रा और झांकी से गूंज उठा शहर

Tue, 08 Apr 2025 04:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 04:32 PM IST
सार

Khatu Shyam Mahotsav: हरेक साल की तरह बुधवार को भी सहरसा में मारवाड़ी समाज द्वारा भव्य निसान यात्रा निकाली गई। 251 फीट निसान यात्रा के साथ रंग-बिरंगे कपड़ों में महिलाएं, बच्चे ओर बूढ़े जय श्री श्याम के जयकारे लगाते रहे।

विज्ञापन
Bihar News: Khatu Shyam Mahotsav started in Saharsa, city echoed with grand 251 feet Nissan Yatra and tableau
सहरसा में शुरू हुआ दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

सहरसा में मंगलवार से शुरू हुआ दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम बन गया। श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत शंकर चौक स्थित महिला सत्संग भवन से हुई, जहां पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार का आयोजन महोत्सव के 16वें संस्करण ‘अजब रंगीला गजब रंगीला’ के नाम से किया गया है।


 
251 फीट का निसान बना आकर्षण का केंद्र
महोत्सव की सबसे खास कड़ी रही 251 फीट लंबी निसान यात्रा, जो पूरी भव्यता के साथ शहर की सड़कों से निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पारंपरिक पोशाकों में भाग लिया और ‘जय श्री श्याम’ के गगनभेदी जयकारों से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर नाचते-गाते चल रहे थे। निसान यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए फूलों से सजे रथ पर भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई थी। इस रथ के साथ चल रहे डीजे पर कृष्ण भक्ति से परिपूर्ण भजनों की धुन बज रही थी, जिस पर युवा श्रद्धालु थिरकते रहे।

यह भी पढ़ें- Bihar: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर महिलाओं ने बरसाए पत्थर; चार जवान घायल, तीन लोग गिरफ्तार
 

Bihar News: Khatu Shyam Mahotsav started in Saharsa, city echoed with grand 251 feet Nissan Yatra and tableau
सहरसा में शुरू हुआ दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

शहर की सड़कों पर बही भक्ति की धारा
यात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। नगर निगम की ओर से महापौर बैन प्रिया के निर्देश पर यात्रा के आगे-आगे पानी का फुहारा देकर सड़कों को शीतल किया गया, जिससे भक्तों को कोई असुविधा न हो। निसान यात्रा शंकर चौक से शुरू होकर बंगाली बाजार, प्रशांत मोड़, बस स्टैंड, गंगजला चौक, थाना चौक, डीबी रोड, दहलान चौक, धर्मशाला रोड, महावीर चौक, बनगांव रोड होते हुए पुनः महावीर चौक पहुंची। जहां स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्याम मंदिर में निसान अर्पित किया गया।
 

Bihar News: Khatu Shyam Mahotsav started in Saharsa, city echoed with grand 251 feet Nissan Yatra and tableau
सहरसा में शुरू हुआ दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

पूजा-अर्चना के बाद जलायी गई अखंड ज्योति
निसान यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालु श्याम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में 31 घंटे तक जलने वाली अखंड ज्योति की स्थापना की गई, जिसे यजमानों द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या की शुरुआत हुई, जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने श्याम भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन ने शहर को एक दिव्य अनुभूति से भर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की, जानें मामला
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Khatu Shyam Mahotsav started in Saharsa, city echoed with grand 251 feet Nissan Yatra and tableau
सहरसा में शुरू हुआ दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

यात्रा की सुरक्षा में तैनात रहे अधिकारी
पूरे कार्यक्रम के दौरान सदर थाना और ट्रैफिक थाना पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल रखा था। निसान यात्रा के हर चरण पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed