फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa News: Stray dogs killed six goats by tearing them apart in a single day, panic among people

Bihar News: आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में छह बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला, लोगों में दहशत

Sun, 16 Mar 2025 09:40 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 09:40 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग ही नहीं, अब जानवर भी महफूज नहीं हैं। रविवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक-दो नहीं छह बकरियों को नोचकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Saharsa News: Stray dogs killed six goats by tearing them apart in a single day, panic among people
सहरसा में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इनका शिकार केवल इंसान ही नहीं, बल्कि मवेशी भी हो रहे हैं। रविवार को सदर अस्पताल रोड स्थित पुराने कैंपस के मुख्य गेट के पास एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक ही दिन में कुत्तों के झुंड ने एक मवेशी पालक की छह बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत; एक गंभीर घायल
विज्ञापन

 
बचाने गए लोगों पर भी किया हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना इतनी भयावह थी कि जब आसपास के लोग बकरियों को बचाने के लिए दौड़े, तो उन पर भी कुत्तों ने हमला करने की कोशिश की। लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे, लेकिन तब तक कुत्तों ने एक के बाद एक सभी छह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुकान में घुसकर किया हमला
पागल कुत्तों ने सदर अस्पताल गेट के सामने चाय दुकान चलाने वाली इंदु देवी की बकरियों को मार डाला। इंदु ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी सभी बकरियों को दुकान के भीतर बांध रखा था, लेकिन कुत्तों का झुंड दुकान में घुस आया और एक-एक कर सभी बकरियों को काट डाला। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब ₹50 हजार का नुकसान हुआ है, जो उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा था।

यह भी पढ़ें- Bihar Police:मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल; जानें पूरा मामला
 
स्थानीय लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
इलाके के स्थानीय लोगों का कहना है कि पागल कुत्तों का आतंक यहां कोई नया नहीं है। पहले भी कई लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed