फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Saharsa Police Arrests ₹25K Reward Criminal from Posh Delhi Society Wanted in Araria Bank Robbery

Bihar: पुलिस ने दिल्ली के पॉश सोसायटी में छिपे 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा, बैंक डकैती में भी था वांटेड

Fri, 20 Feb 2026 07:59 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 07:59 PM IST
सार

सहरसा पुलिस ने दिल्ली से 25 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी अभिषेक झा को गिरफ्तार किया है। वह पेट्रोल पंप गोलीकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Bihar News Saharsa Police Arrests ₹25K Reward Criminal from Posh Delhi Society Wanted in Araria Bank Robbery
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश।

विस्तार

सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर 25 हजार रुपये के इनामी और अंतर-जिला कुख्यात अपराधी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के पॉश इलाके विवेक विहार सोसाइटी में छिपा हुआ था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर सहरसा लेकर आई है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप गोलीकांड का मुख्य आरोपी
सहरसा एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवहट्टा थाना क्षेत्र के बलवा टोला वार्ड संख्या-03 का निवासी है। उसके पिता का नाम रतन झा है। वह 7 दिसंबर को बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई सनसनीखेज गोलीबारी का मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।

विज्ञापन

लूट और डकैती की कई वारदातों में संलिप्त
पुलिस के अनुसार, अभिषेक झा का आपराधिक इतिहास लंबा और गंभीर है। सहरसा, सुपौल और अररिया जिलों में वह लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल रहा है। हथियार के बल पर लूट करना और विरोध करने पर गोली मार देना उसकी कार्यशैली थी। वह अररिया में हुई एक बड़ी बैंक डकैती में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ सुपौल में डकैती और लूट, तथा सहरसा में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया।



ये भी पढ़ें- Purnea News: लोजपा विधायक नितेश सहित 5 पर प्राथमिकी दर्ज, अधिवक्ता को सरेराह घेरकर दी थी जान से मारने की धमकी

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी अभियान में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर थाना के डीएसपी सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, सब-इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार और जिला आसूचना इकाई के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को अपराध मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 

पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश

पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed