फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Rahul Gandhi Voter Rights Yatra in Supaul on August 26, know the full program and route chart

Bihar News: सुपौल में 26 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, जानें पूरा कार्यक्रम व रूटचार्ट

Tue, 19 Aug 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 08:05 PM IST
सार

Bihar: राहुल गांधी 26 अगस्त की सुबह 8 बजे सुपौल शहर के हुसैन चौक से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस क्रम में उनका काफिला महावीर चौक, गांधी मैदान, लोहिया नगर चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi Voter Rights Yatra in Supaul on August 26, know the full program and route chart
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

महागठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी किया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 26 अगस्त को सुपौल पहुंचेंगे। यहां से यात्रा शुरू कर वे मधुबनी के लिए प्रस्थान करेंगे। मधुबनी के झंझारपुर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनका रात्रि विश्राम दरभंगा में होगा। सुपौल के कार्यक्रम में सहरसा और मधेपुरा के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

सुपौल में कार्यक्रम और रूटचार्ट
राहुल गांधी 26 अगस्त की सुबह 8 बजे सुपौल शहर के हुसैन चौक से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस क्रम में उनका काफिला महावीर चौक, गांधी मैदान, लोहिया नगर चौक होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक पहुंचेगा। यात्रा में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौक पर यात्रा का औपचारिक समापन होगा। इसके बाद राहुल गांधी किशनपुर, सरायगढ़-भपटियाही होते हुए मधुबनी जिले के लिए रवाना होंगे। रास्ते में फुलपरास में दोपहर का भोजन करने के बाद शाम 4 बजे झंझारपुर में यात्रा दोबारा शुरू होगी। झंझारपुर से निकलने के बाद शाम 7:30 बजे सकरी बाजार में यात्रा का समापन होगा। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम दरभंगा में निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यह यात्रा चुनाव आयोग की मनमानी और बिहार एसआईआर को लेकर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।


पढे़ं: राहुल गांधी के पास आई वोट चोरी की शिकायत निकली फर्जी; प्रियंका गांधी को भी लगा था ऐसा झटका

मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रणजीत मिश्रा ने कहा कि सुपौल की इस यात्रा में सहरसा और मधेपुरा के भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान राजद के राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव, कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, माले सचिव जय नारायण यादव, वीआईपी जिलाध्यक्ष विजेंद्र मुखिया सहित कई नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी को बिहार की चिंता, विपक्ष का पलटवार
उधर, जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा था कि राहुल गांधी को केवल चुनाव के समय बिहार की याद आती है और उन्होंने यहां कभी एक रात भी नहीं गुजारी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी बीते पांच वर्षों में बिहार की सबसे अधिक यात्राएं कर चुके हैं। वर्ष 2006 से वह लगातार बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करते रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अधिक बिहार की पीड़ा को कोई नहीं समझ सकता।

तेजस्वी का बयान और विवाद
वहीं, तेजस्वी यादव के "खैनी-चूना रगड़ने" वाले बयान पर उठे विवाद को लेकर राजद के राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने बिहार में व्याप्त कुशासन और भ्रष्टाचार को प्रतीकात्मक रूप में व्यक्त किया है। लेकिन एनडीए के नेता इसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें डर है कि सत्ता हाथ से निकल गई तो उनकी सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed