फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: medicine shop owner found hanging murder suspected bihar police investigation crime news

Bihar News: दवा दुकानदार का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- मारकर लटका दिया; जानिए पूरा मामला

Mon, 07 Jul 2025 06:58 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 06:58 AM IST
सार

Madhepura News: दवा दुकानदार का क्लिनिक में फंदे लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों से हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिछले छह साल से वह भाई के साथ निजी क्लिनिक में दवा दुकान चलाता था। इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही।

विज्ञापन
Bihar News: medicine shop owner found hanging murder suspected bihar police investigation crime news
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित मंजौरा बाजार वार्ड संख्या नौ में रविवार एक निजी क्लिनिक में युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के बसैठा काली स्थान वार्ड आठ निवासी दिलीप कुमार पासवान (20) के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ मंजौरा में किराए के मकान में क्लिनिक चला रहा था। दिलीप पिछले छह वर्षों से अपने बड़े भाई अमित कुमार पासवान के साथ मंजौरा बाजार में आरोग्यम् हेल्थ केयर नामक क्लिनिक संचालित कर रहा था। वह खुद उसी क्लिनिक परिसर में मेडिकल दुकान भी चलाता था।
विज्ञापन

बेटी की ससुराल के दरवाजे पर पिता के सीने-सिर में गोली मारी; समधियाने में समधी की हत्या क्यों?
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार उसका बड़ा भाई अमित पासवान एक सप्ताह से किसी निजी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान शनिवार देर रात यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार रंजन व मंजौरा पुलिस कैंप प्रभारी जिया उल हक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा गया। इस बीच मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बहनोई नुनु कुमार पासवान ने बताया कि दिलीप का शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या किसी अन्य स्थान पर कर दी गई और बाद में उसे फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

गंभीरता से की जा रही जांच
उन्होंने बताया कि मृतक केवल गंजी और जांघिया में था और उसका पूरा शरीर कीचड़ से सना हुआ था। घटनास्थल से उसके कपड़े भी गायब मिले, जबकि मोबाइल वहीं बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अमित कुमार रंजन ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed