फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Matsyagandha lake of Saharsa will become major tourist destination, Tourism Department inspected

Bihar News: सहरसा की मत्स्यगंधा झील बनेगी प्रमुख पर्यटन स्थल, पर्यटन विभाग ने किया निरीक्षण

Wed, 25 Sep 2024 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:53 PM IST
सार

Saharsa News: विधायक आलोक रंजन ने बताया कि मत्स्यगंधा झील का पूर्ण विकास होने के बाद यह जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा। झील के विकास के लिए कई योजनाओं पर विचार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Matsyagandha lake of Saharsa will become major tourist destination, Tourism Department inspected
पर्यटन विभाग की टीम ने मतस्यगंधा झील का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा शहर का प्रमुख स्थल मत्स्यगंधा झील, जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस उद्देश्य से पर्यटन विभाग की दो सदस्यीय टीम बुधवार को सहरसा पहुंची और झील के सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण किया। इस टीम में पर्यटन विभाग के अधिकारी मिसवाउद्दीन अंसारी और विनोद प्रसाद सिंह शामिल रहे। 

विज्ञापन

 
भाजपा विधायक आलोक रंजन ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात कर इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया था। मंत्री ने तब आश्वासन दिया था कि जल्द ही विभाग की ओर से एक सर्वेक्षण टीम भेजी जाएगी, जो झील के विकास के लिए रिपोर्ट सौंपेगी। इसी के तहत बुधवार को टीम ने झील का मुआयना किया। 
विज्ञापन

 

Bihar News: Matsyagandha lake of Saharsa will become major tourist destination, Tourism Department inspected
पर्यटन विभाग की टीम ने मतस्यगंधा झील का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विधायक आलोक रंजन ने बताया कि मत्स्यगंधा झील का पूर्ण विकास होने के बाद यह जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगा। झील के विकास के लिए कई योजनाओं पर विचार किया गया है, जिनमें झील की घेराबंदी, मिट्टी की खुदाई, जल भराव, झील के बीच पुल का निर्माण, पानी के फव्वारे, लाइट और म्यूजिक सिस्टम लगाने के साथ-साथ रेलवे लाइन के किनारे सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, झील के किनारे सीढ़ियों का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि छठ जैसे पर्व मनाने में लोगों को सुविधा हो।
 
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने रक्त काली मंदिर के रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण की मांग की। इस पर विधायक ने सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा से जल्द ही मंदिर का रंग-रोगन करने का अनुरोध किया। सदर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से पहले मंदिर का रंग-रोगन कर दिया जाएगा।
 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री और स्थानीय भाजपा विधायक आलोक रंजन, सदर एसडीएम प्रदीप कुमार झा, महिषी अंचलाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed