{"_id":"68804c6c44da146f330ef62d","slug":"bihar-news-madhepura-youth-suspicious-death-electric-current-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-3198915-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल में शव को छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल में शव को छोड़कर भागे आरोपी
Wed, 23 Jul 2025 09:02 AM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:02 AM IST
सार
Madhepura News: परिजनों के अनुसार मंगलवार को करण अपने खेत में पटवन कर रहा था। तभी गांव के सत्येंद्र सिंह किसी काम के बहाने उसे अपने घर ले गए और उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अर्राहा गांव में मंगलवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्राहा वार्ड नंबर एक निवासी देवेंद्र महतो के छोटे बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर षड्यंत्र रचकर करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। परिजनों के मुताबिक करण मंगलवार को अपने खेत में पानी दे रहा था।
विज्ञापन
घर से खींचकर सरपंच को मार डाला, विवाद के बाद अपराधियों ने गोली मारी; परिजन ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
पूरे शरीर पर लगा था आटा
इसी दौरान गांव के ही सत्येंद्र सिंह किसी काम के बहाने उन्हें बुलाकर अपने घर ले गए, वहां करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी। करण के पूरे शरीर पर सूखा आटा लगा हुआ था। मौत के बाद आरोपी मृतक के शव को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि करण अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात करीब 12 बजे मधेपुरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।