फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Sarpanch murdered in Samastipur, criminals shot him after a dispute; Bihar Police investigation

Bihar News: घर से खींचकर सरपंच को मार डाला, विवाद के बाद अपराधियों ने गोली मारी; परिजन ने लगाई न्याय की गुहार

Wed, 23 Jul 2025 08:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Jul 2025 08:46 AM IST
सार

Samastipur News: पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में सरपंच की हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar News: Sarpanch murdered in Samastipur, criminals shot him after a dispute; Bihar Police investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच की अपराधियों ने घर से खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और सरपंच को अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी गांव का है।

विज्ञापन


शाम से ही चल रहा था तनाव 
मृतक के परिजनों के अनुसार, पूर्व में विवाद के चलते मंगलवार की संध्या से ही तनाव चल रहा था। इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर शाम से ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बाद में इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। लेकिन तब कोई नहीं आया। इसके बाद जब इनलोगों पता चला कि सरपंच को घर से खींचकर गोली मारी गई है, तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मोहिउद्दीन नगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल संचालक ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ की हैवानियत, हॉस्टल के कमरे में आकर किया ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी विवाद हुआ था

मृत सरंपच की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी गांव के सुनील कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर पूर्व में पंचायत भी की गई थी और विवाद भी हुआ था। गांव में लगातार फायरिंग के कारण तनाव का माहौल बना हुआ था। इधर, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया और जांच में जुट गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed