फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: madhepura student died in road accident sister critical truck bike collision bihar police

Bihar News: राखी से पांच दिन पहले भाई की मौत, बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 06 Aug 2025 10:38 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

Road Accident News: बहन को परीक्षा दिलाकर वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। रक्षाबंधन महज 5 दिन पहले हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। बहन को भी गंभीर चोट लगी है। परिजन बेसुध पड़े हैं।

विज्ञापन
Bihar News: madhepura student died in road accident sister critical truck bike collision bihar police
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती युवती। फोटो - अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल के पास NH-107 पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उनकी छोटी बहन गुड़िया कुमारी (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासद्दी वार्ड संख्या दो के निवासी कुमोद कुमार झा के बेटे गौरव कुमार (21) के रूप में हुई।

विज्ञापन


नीट की तैयारी कर रहा था गौरव
परिजनों के अनुसार गौरव कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और हाल ही में घर लौटा था। मंगलवार को वह अपनी बहन गुड़िया को मधेपुरा में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने ले गया था। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पड़वा नवटोल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सिर में लगी गंभीर चोट
हादसे में गौरव को सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गुड़िया का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली; एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी

तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था गौरव
गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उनके पिता कुमोद झा एक किसान हैं। गौरव के चाचा अनिल कुमार झा ने बताया कि गौरव स्वभाव से शांत और पढ़ाई में मेधावी था। उसका सपना डॉक्टर बनना था, जिसके लिए वह कोटा में कड़ी मेहनत कर रहा था। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों से आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed