फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news madhepura road accident two youth died nh 106 bihar police investigation

बिहार: मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 05 Oct 2026 03:31 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 03:31 PM IST
सार

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में एनएच-106 पर रविवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
bihar news madhepura road accident two youth died nh 106 bihar police investigation
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बाड़ाटेनी गांव के समीप रात करीब 8 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के वार्ड-8 निवासी राजेश कुमार शर्मा के बेटे उदय शर्मा (25) और सिंकेद्र शर्मा के बेटे नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कोई वाहन आया। उससे बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसी दौरान पीछे या आसपास से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों सड़क पर मृत पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

दो परिवारों में पसरा मातम
हादसे में जान गंवाने वाले नवीन कुमार की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच और दो साल की दो बेटियां हैं। नवीन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, उदय शर्मा के परिवार में भी मातम पसरा है। उदय की करीब डेढ़ साल की बेटी और महज डेढ़ महीने का बेटा है। पिता की मौत से अनजान मासूम बच्चे घर में मौजूद लोगों को रोता देखकर रो रहे हैं। परिजनों के अनुसार, डेढ़ साल की बेटी बार-बार पूछ रही है कि उसके पापा कब आएंगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

बताया गया कि उदय और नवीन दोनों अपने-अपने परिवार के बड़े बेटे थे। दोनों की एक साथ मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed