Bihar News: निजी स्कूल में पांच साल की बच्ची को बेल्ट से पीटा, हाथ-पैर में चुभोई गई सुई, जानिए पूरा मामला
Madhepura News: मधेपुरा के निजी स्कूल में बच्ची को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसे कबियाही स्थित मां की दुकान पर पहुंचा दिया। बच्ची के हाथ-पैर में सुई चुभोई गई। फिलहाल बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरा कबियाही पंचायत के नया गांव स्थित एक निजी स्कूल में पांच साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर में सुई चुभोकर घायल किया गया। पीड़िता की हालत नाजुक है और उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छह माह पहले हॉस्टल में कराया था भर्ती
पीड़िता की मां प्रियंका देवी ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले अपनी दो बेटियों का नामांकन नया गांव के मां शारदे पब्लिक स्कूल में कराया था। शनिवार रात जब वह हटिया में स्थित अपनी नाश्ते की दुकान पर थीं, तभी स्कूल संचालक बच्ची को गंभीर हालत में दुकान के पास छोड़कर चला गया। जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो वह दर्द से कराह रही थी और उसके शरीर पर कई जगह चोट और सूजन के गहरे निशान थे। तुरंत परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप अब जनसुराज में, प्रशांत किशोर बोले- हमलोगों का लक्ष्य MLA-MP बनना नहीं है
स्कूल संचालक के भतीजे ने की पिटाई
बच्ची की फुआ रीना देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची को स्कूल संचालक अनिल यादव के भतीजे अन्नू कुमार ने बेरहमी से पीटा। पहले उसे बेल्ट से मारा, फिर गर्दन से बांधकर टांग दिया और उसके हाथों में सीरिंज की सुई चुभाई। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसकी बहन स्लेट की लेकर झगड़ रही थी। इसी बात को लेकर अन्नू कुमार ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद स्कूल संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलते ही मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.