फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: madhepura double murder husband wife found dead in house bihar police investigation

Bihar News : घर में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी, बिछावन पर मुंह कुचलकर हत्या; मधेपुरा में डबल मर्डर

Fri, 04 Jul 2025 06:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Jul 2025 06:20 AM IST
सार

Crime in Bihar: मधेपुरा में पति-पत्नी की खून से सना शव उनके घर से बरामद हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: madhepura double murder husband wife found dead in house bihar police investigation
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी वार्ड संख्या-14 स्थित दमगारा टोला में गुरुवार रात एक दंपति की उनके फूस के घर से खून से लथपथ लाश बरामद की गई। मृतकों की पहचान दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भूलिया देवी (45) के रूप में हुई है। ये दोनों प्रसादी चौक पर सब्जी बेचने का काम करते थे।

विज्ञापन


दरवाजा खोला तो चारपाई पर दोनों शव पड़े दिखे
बेटी रंजन देवी ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्होंने कई बार अपने माता-पिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तो अंदर चारपाई पर दोनों की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। यह देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


आसपास से जानकारी जुटा रही पुलिस, पहुंचे एसपी
पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या मुंह पर वार करके बेहद निर्मम तरीके से की गई है। मृतक दंपती की एक शादीशुदा बेटी है। पुलिस घटनास्थल पर लगातार पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। देर रात करीब 12 बजे एएसपी प्रवेंद्र भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed