फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lightning strike two youth dead many injured in madhepura bihar

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम

Thu, 21 May 2026 09:21 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 09:21 PM IST
सार

Bihar: मधेपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग बारिश से बचने के लिए बासा में शरण लिए हुए थे, तभी वज्रपात हो गया। मृतकों में 14 वर्षीय पिंटू राम और 20 वर्षीय रंजीत राम शामिल हैं।  

विज्ञापन
lightning strike two youth dead many injured in madhepura bihar
रोते बिलखते परिजन

विस्तार

मधेपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद गांव की है। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी गजेंद्र राम के 14 वर्षीय पुत्र पिंटू राम तथा वकील राम के 20 वर्षीय पुत्र रंजीत राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज जारी
घायलों में किशोर राम, सुमन कुमार, अरविंद कुमार, साजन कुमार और राजेंद्र राम शामिल हैं। इनमें अरविंद कुमार और साजन कुमार को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों का इलाज बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


बासा में शरण लेने के दौरान गिरी बिजली
जानकारी के अनुसार सभी लोग घर से करीब 100 मीटर दूर गजेंद्र राम के बासा के पास मक्का सुखा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए आसपास खेतों में काम कर रहे करीब एक दर्जन लोग बासा में जाकर शरण लेने लगे। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से पिंटू राम और रंजीत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जाता है कि मृतक रंजीत राम पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता बुजुर्ग हैं, जिसके कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घटना के बाद उसकी मां सुनीता देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बहन की शादी के कुछ दिन बाद उठी भाई की अर्थी
वहीं, पिंटू राम के पिता गजेंद्र राम वर्तमान में वार्ड सदस्य हैं। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि पिंटू की बहन की शादी 13 मई को हुई थी और घर में अब तक शादी का मड़वा सजा हुआ है। जिस घर से कुछ दिन पहले बहन की डोली उठी थी, उसी घर से अब भाई की अर्थी उठने से पूरा परिवार सदमे में है। पिंटू की मां तेतरी देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं।


ये भी पढ़ें: नदी में मस्ती बनी मौत! मुजफ्फरपुर में नहाने गए 3 दोस्तों में एक की डूबकर मौत

प्रशासन ने मुआवजे का दिया भरोसा
घटना की सूचना पर सीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार मृतकों के परिजनों को आपदा राहत मद से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed