फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jnkt medical college madhepura guard treatment patient viral video administration taken action

Bihar: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में मरीज को स्लाइन लगाते सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने की यह कार्रवाई

Tue, 10 Jun 2025 04:43 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

Madhepura News: मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज को स्लाइन चढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्यूटी पर तैनात नर्सों से स्पष्टीकरण पूछा गया है और गार्ड को तत्काल वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: jnkt medical college madhepura guard treatment patient viral video administration taken action
मरीज को स्लाइन लगाते सुरक्षा गार्ड।

विस्तार

मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर (JNKT) मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 800 करोड़ रुपये की लागत से बना यह मेडिकल कॉलेज शुरुआत से ही विवादों में रहा है। अब एक वायरल वीडियो ने इसकी लचर व्यवस्था को फिर से उजागर कर दिया है। इस बार मामला सर्जरी वार्ड का है, जहां मरीजों का इलाज प्रशिक्षित नर्सों के बजाय सुरक्षा गार्ड कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड को सौंपा गया स्लाइन लगाने का जिम्मा
घटना चौथी बिल्डिंग के मेडिसीन वार्ड की है। जहां दो महिलाएं एक वृद्ध मरीज का इलाज कराने पहुंची थीं। मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से संपर्क किया, लेकिन नर्स ने मरीज को देखने के बजाय एक सुरक्षा गार्ड को स्लाइन लगाने की जिम्मेदारी सौंप दी। गार्ड ने अनुभवहीनता के साथ स्लाइन लगाने की कोशिश की, लेकिन स्लाइन खुल गया और दवा बहने लगी। परिजनों की शिकायत पर गार्ड ने दोबारा स्लाइन लगाया, जो कई असफल प्रयासों के बाद सफल हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया।
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर बोला हमला, 11 साल के कार्यकाल को लेकर ऐसा लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के साथ दुर्व्यवहार करते हैं नर्स
मरीजों और परिजनों ने बताया कि वार्ड में नर्सें बार-बार बुलाने पर भी नहीं आतीं और आने पर दुर्व्यवहार करती हैं। एक अन्य मामले में जब परिजनों ने नर्स का वीडियो बनाया, तो नर्स ने मरीज को धमकी दी कि वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा। इसके बाद मरीज को इधर-उधर भटकाया गया और डिस्चार्ज के समय भी फाइल न मिलने की शिकायत सामने आई। परिजनों का कहना है कि उन्हें एक घंटे बाद आने को कहा गया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है। सुरक्षा गार्ड को वार्ड से हटा दिया गया है और संबंधित स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगकर विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed