फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: hotel owner shot dead in madhepura crime news bihar police investigation

Bihar News: मधेपुरा में होटल संचालक की हत्या, दुकान बंद कर रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली; विरोध में बवाल

Wed, 28 May 2025 02:46 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 02:46 PM IST
सार

Madhepura News: घटना से आक्रोशित लोगों ने होटल के सामने मधेपुरा-मुरलीगंज एनएच 107 को जाम कर दिया। लगभग दो घंटा तक एनएच जाम रहा। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आक्रोश जताया। परिजनों की मांग है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
Bihar News: hotel owner shot dead in madhepura crime news bihar police investigation
ज्योतिष रजक (फाइल फोटो)

विस्तार

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के पास मंगलवार देर रात एक होटल संचालक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सामने NH-107 के किनारे स्थित होटल के बाहर हुई, जहां मृतक रोज की तरह होटल बंद कर रहा था। मृतक की पहचान कटहरवा वार्ड पांच निवासी ज्योतिष रजक (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से चांदनी चौक पर होटल चला रहे थे और उसी में रह भी रहे थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे जब ज्योतिष होटल बंद कर रहे थे, तभी चेहरे पर गमछा बांधे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक को सिर और सीने में तीन गोली लगी है। पूजा देवी ने इस हत्या के पीछे पुराने विवाद है। उन्होंने कहा कि तूफानी कुमार, रूपराणा, प्रिंस कुमार, धीरो यादव, बलराम यादव, जब्बर मियां और आजाद शर्मा के साथ पहले से उनका विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन

 

मृतक ज्योतिष रजक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पहले भी कुछ लोगों से हुआ था विवाद
उनके अनुसार इन लोगों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। उस समय उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने होटल के सामने मधेपुरा-मुरलीगंज एनएच 107 को जाम कर दिया।लगभग दो घंटा तक एनएच जाम रहा। घटना की सूचना पर भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मधेपुरा के सर्किल इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे, अपराधियों ने सिर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed