फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Headmaster and Cook Caught in Objectionable State at School Villagers Angry Police Detains Both

Bihar News: स्कूल में हेडमास्टर और रसोइया आपत्तिजनक हालत में मिले, भड़के ग्रामीण; दोनों पुलिस हिरासत में

Sun, 09 Feb 2025 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि दोनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच की जा रही है कि वायरल वीडियो के पीछे किसका हाथ है।

विज्ञापन
Bihar News Headmaster and Cook Caught in Objectionable State at School Villagers Angry Police Detains Both
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय गोरदह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां शनिवार देर रात स्कूल के एक कमरे में हेडमास्टर सुभाष शर्मा और स्कूल की रसोइया को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने घेरा स्कूल
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि स्कूल के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। देखते ही देखते दर्जनों पुरुष और महिलाएं स्कूल परिसर में जुट गए और कमरे को घेर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल सलखुआ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। वे हेडमास्टर और रसोइया को उनके हवाले करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस को दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। कुछ लोगों का कहना था कि हेडमास्टर स्कूल की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, जबकि कुछ इसे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला बता रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल था कि अगर अगले दिन रविवार था, तो हेडमास्टर स्कूल में देर रात क्या कर रहा था? यह पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में
सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि दोनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो के पीछे किसका हाथ है और क्या इसे जानबूझकर प्रचारित किया गया है।

 
शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण
घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे शिक्षा व्यवस्था पर कलंक मान रहे हैं और हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed