फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Gold Trader Dies Due to Electric Shock in Saharsa Hindi News

Bihar News: सहरसा में सोना कारोबारी की करंट लगने से मौत, स्वर्ण व्यवसायी संघ ने की जांच की मांग

Thu, 05 Sep 2024 03:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 03:11 PM IST
सार

मामले की जानकारी लगने पर स्वर्ण व्यवसायी संघ के सदस्य अस्पताल पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। इस दौरान लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bihar News: Gold Trader Dies Due to Electric Shock in Saharsa Hindi News
करंट लगने से सोना कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा में 36 साल के स्वर्ण व्यवसायी पंकज सोनी की करंट लगने से गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यवसायी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मारूफगंज में रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी पंकज सोनी के घर में अचानक करंट आने लगा था। ऐसे में वह छत पर करंट आने का कारण जानने के लिए गया थे, इस दौरान वह इसकी चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी लगी तो वे पंकज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे पत्नी, एक आठ साल का पुत्र और एक तीन साल की पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गया है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी की तबियत बिगड़ गई, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्वर्ण व्यवसायी संघ के सदस्य अस्पताल पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed