फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news : former mukhiya husband shot dead in madhepura bihar police crime news murder case

Bihar News : पूर्व मुखिया के पति को किया गोलियों से छलनी, पान खिलाने के बहाने ले जाकर दिया घटना को अंजाम

Thu, 24 Apr 2025 09:52 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 09:52 AM IST
सार

Murder Case : बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति को पान खाने के बहाने बुलाकर ले गए और फिर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों ने साथ में रहे शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

विज्ञापन
Bihar news : former mukhiya husband shot dead in madhepura bihar police crime news murder case
घटना के बाद रोते-बिलखते हुए परिजन। फोटो - अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में बुधवार की रात अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी बाजार की है। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी के पति संजय जायसवाल उर्फ बमबम भगत (50) के रूप में हुई है। अपराधियों ने संजय जायसवाल उर्फ बमबम भगत को चार गोली मारी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संजय जायसवाल बुधवार शाम कुछ दोस्तों के साथ सोनामुखी कचहरी के पास भुट्टा पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद करीब नौ बजे वह सड़क पर टहल रहे थे। तभी वहां अचानक अपराधी पहुंच गये और उनपर दनादन फायरिंग करने लगे। इस घटना में उन्हें चार गोलियां लगी। सिर, गर्दन, सीना और पैर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन


एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा कर रात करीब तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम एक्स-रे के बाद कराया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और शक के आधार पर मृतक के करीबी बिपिन शर्मा को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 से 21 तक मुखिया थी पत्नी 
मृतक की पत्नी डॉ. अर्चना कुमारी वर्ष 2016 से 2021 तक गंगापुर पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं। उनको दो बेटी और एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी अर्चना कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि भुट्टा पार्टी में करीब सौ लोग शामिल थे। पार्टी के बाद वे घर चले गए, लेकिन संजय को उनके कुछ साथियों ने पान खाने के बहाने घर से दूर बुलाया और वहीं उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि संजय जायसवाल समाजसेवी स्वभाव के थे और किसी से उनका कोई निजी विवाद नहीं था। उनका जनसेवा भाव ही शायद कुछ लोगों को नागवार गुजरा। घटना को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आतंकी हमले पर गरजे गिरिराज, कहा- आज भी कई लोगों की जुबान है बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed