फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many children sick after eat mid day meal in government school Supaul Bihar

Bihar News: मध्याह्न भोजन के कारण कई बच्चे बीमार; चावल में कीड़े दिखे, शिक्षकों पर जबरन खिलाने के गंभीर आरोप

Sat, 28 Jun 2025 08:21 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 08:21 PM IST
सार

Bihar : खाना खाते ही अचानक स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया। बच्चों के पेट में दर्द के साथ-साथ उल्टी होने लगी। बच्चों ने विद्यालय के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि भोजन में कीड़ा देखने के बाद भी हमलोगों को जबरन यह भोजन खिलाया गया।   

विज्ञापन
Bihar News : Many children sick after eat mid day meal in government school Supaul Bihar
विद्यालय परिसर में जुटी ग्रामीणों की भीड़।अस्पताल में इलाजरत स्कूली बच्चे।अस्पताल में भर्ती र

विस्तार

सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महम्मदगंज पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में शनिवार को मध्याह्न भोजन खाने से आठ दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। शाम 07 बजे तक इनमें से आठ दर्जन बच्चों को अकेले सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया है। वही कुछ बच्चों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में नामांकित 348 में से कुल 148 बच्चे शनिवार को विद्यालय में उपस्थित थे। इनमें से 100 से अधिक बच्चों ने एमडीएम खाया था। लेकिन भोजन के कुछ देर बाद ही पहले 15 से 20 बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत सामने आई। जिसके बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि विद्यालय प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। इस बीच बीमार बच्चों की तादाद बढ़ने लगी और देर शाम तक आंकड़ा आठ दर्जन को पार कर चुका था। जिसकी वजह से विद्यालय और अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। इधर, सूचना के करीब एक घंटे बाद राजेश्वरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ियों से कुछ छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के लगातार बीमार पड़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: नगर निकाय उपचुनाव में ई वोटिंग निबंधन कराने वालों में से 70% ने डाले वोट; कुल वोट प्रतिशत देखे
विज्ञापन


खाना खाने के बाद ही होने लगा पेट दर्द 
अभिभावकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन में परोसी गई खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद ही छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। वही इस दौरान कई छात्र बेहोश हो गए। इस घटना के बाद कुछ अभिभावकों ने बच्चों को आनन-फानन में निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। वही प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया और उसके एक घंटे बाद एक एम्बुलेंस पहुंची। शाम तक बीमार बच्चों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी था। वही देर शाम रसोईया संतोलिया देवी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को बसंतपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में भी मध्याह्न भोजन खाने से करीब 35 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने मिलकर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को दबोचा


सड़े हुए चावल का हो रहा था एमडीएम में प्रयोग
घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। वही किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए स्कूल परिसर में देर शाम तक पुलिस बल तैनात दिखी। इधर, अभिभावकों ने इस घटना के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़े हुए चावल से खिचड़ी बनाई गई थी। छात्रों ने बताया कि खिचड़ी में बड़ी संख्या में पीलू थे, जिसे देखकर कई बच्चों ने खाना नहीं खाया और घर चले गए। वही कुछ बच्चों ने आरोप लगाया कि खाने से इनकार करने पर शिक्षकों ने डांट-फटकार की और जबरन खाना खिलाया।

स्टोर रूम खोलने से हिचक रहे थे प्रधान, खुलने के बाद ग्रामीणों का हंगामा
शनिवार को एमडीएम खाने के बाद जब बीमार बच्चों की तादाद बढ़ने लगी तो आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय के स्टोर रूम को खुलवाया। जहां रखे चावल में कीड़े की तादाद काफी ज्यादा थी। हालांकि इससे पहले विद्यालय प्रधान हरिश्चंद्र ततमा स्टोर रूम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। लिहाजा अंदर के हालात देखने के बाद अभिभावकों ने हंगामा शुरु कर दिया। बाद में राजेश्वरी थाने की पुलिस ने हंगामा शांत कराया। इधर, घटना की सूचना पर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता और सीओ राकेश कुमार ने सीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 80 से अधिक बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं और सभी का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

एसडीएम और एसडीपीओ ने भी लिया हालात का जायजा
 त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार और एसडीपीओ विभाष कुमार ने सीएचसी पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से बच्चों के हालात की जानकारी ली। वही बीडीओ और सीओ को स्थिति सामान्य होने तक मौके पर ही कैंप करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में बीईओ के स्तर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वही इस बाबत एमडीएम डीपीओ महताब रहमानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम जांच के लिए स्थल पर पहुंच चुकी है। मैं भी रास्ते में हूं और स्थल पर पहुंचकर कुछ बता पाउंगा। वही देर शाम मौके पर पहुंचे स्थापना डीपीओ राहुल चंद्र चौधरी ने लापरवाही की बात स्वीकारते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed