फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: dpo scorpio road accident madhepura bihar police investigation many injured

Bihar Accident News: डीपीओ की स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, चार बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 29 Apr 2025 01:35 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

Madhepura News: एक प्रत्यक्षदर्शी एक ने बताया कि स्कॉर्पियो इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद वह करीब 10 फीट हवा में उछलकर खेत में जा गिरी। स्कॉर्पियो में एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। वाहन पर बिहार सरकार डीपीओ (SSA) का बोर्ड भी लगा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: dpo scorpio road accident madhepura bihar police investigation many injured
दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में एनएच-106 पर मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। झिटकिया पोखर के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार दो महिला, एक पुरुष और चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


झिटकिया पोखर के समीप हुआ हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा मधेपुरा से सिंहेश्वर की ओर जा रही थी। वहीं स्कॉर्पियो सिंहेश्वर की दिशा से अत्यधिक तेज गति में आ रही थी। झिटकिया पोखर के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने नाले को पार करती हुई खेत में जा गिरी। घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा वार्ड 15 निवासी संत कुमार (26), उनकी पत्नी चुनचुन देवी (22), उनके दो बच्चे अनु (6) और आदित्य (5), सुपौल के अमहा निवासी रीना देवी (25), आदित्य कुमार (6) और रियांश कुमार (2) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें: तालाब किनारे जलकुंभी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान में परेशानी; जांच में जुटी पुलिस    
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीट हवा में उछली स्कॉर्पियो 
बताया गया है कि ये सभी मधेपुरा के मधुबन स्थित एक शादी समारोह से लौट रहे थे और अमहा गांव की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग घटनास्थल से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी एक निर्माण मजदूर ने बताया कि स्कॉर्पियो इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद वह करीब 10 फीट हवा में उछलकर खेत में जा गिरी। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो में एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। वाहन पर बिहार सरकार डीपीओ (SSA) का बोर्ड भी लगा हुआ है। हालांकि इस संबंध में डीपीओ अभिषेक कुमार से संपर्क नहीं हो सका।

स्कार्पियो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा 
घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। वहीं स्कॉर्पियो अब भी खेत में खड़ी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें ई-रिक्शा अपने साइड में सामान्य गति से जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक टक्कर मारते हुए सड़क से उतर कर खेत में गिरती नजर आती है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा पूरी तरह से स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई है। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed