फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyber Fraud: Attempt to cheat CO in name of DM in Madhepura, accused arrested from UP

Cyber Fraud: बिहार में डीएम के नाम पर सीओ से ठगी की कोशिश, पुलिस ने यूपी से आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 09:30 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 09:30 PM IST
सार

Madhepura Cyber Fraud: मधेपुरा में डीएम के नाम का दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। अंचलाधिकारी को निशाना बनाने वाले इस साइबर ठग को तकनीकी विश्लेषण के जरिए पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
Cyber Fraud: Attempt to cheat CO in name of DM in Madhepura, accused arrested from UP
यूपी के कासगंज से पकड़ा गया साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले में डीएम तरनजोत सिंह के नाम का दुरुपयोग कर ठगी करने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उदाकिशुनगंज के अंचलाधिकारी (सीओ) हरिनाथ राम को निशाना बनाते हुए वाट्सएप कॉल और चैट के जरिए ठगी का प्रयास किया था।

विज्ञापन

 
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के आमापुर थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी ब्रह्मजीत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी जगतपाल सिंह चौहान का बेटा है और साइबर ठगी के मामले में पहले से संदेह के घेरे में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:मुंगेर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, पटना से पहुंची विशेष टीम ने किया निरीक्षण; सख्त निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 22 मार्च को अंचलाधिकारी हरिनाथ राम के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप के जरिए कॉल और चैट कर ठगी की कोशिश की। इस घटना के तुरंत बाद सीओ ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।
 
जांच में सामने आया कि ठगी के प्रयास के पीछे यूपी के कासगंज जिले का ब्रह्मजीत सिंह चौहान था। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश जाकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया।
 
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में एसआई सुशील कुमार मरांडी, मनोहर प्रसाद यादव, बीरबल कुमार, दीनू कुमार और अजय कुमार की अहम भूमिका रही।

 
एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है और आगे भी ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश को लेकर सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
 
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की सख्त चेतावनी
मधेपुरा पुलिस ने आम जनता को आगाह किया है कि अगर किसी भी सरकारी अधिकारी, डीएम या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम पर कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिले, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डिजिटल धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों को अंजाम देने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed