फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bird flu confirmed in crow in Munger, special team from Patna inspected; strict monitoring

Bihar News: मुंगेर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, पटना से पहुंची विशेष टीम ने किया निरीक्षण; सख्त निगरानी के निर्देश

Wed, 26 Mar 2025 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पटना से आई विशेष टीम ने निरीक्षण किया, सैंपल इकट्ठा किए और रोकथाम के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Bihar News: Bird flu confirmed in crow in Munger, special team from Patna inspected; strict monitoring
मुंगेर में पटना से जांच करने पहुंची विशेषज्ञ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। भारत सरकार के निर्देश पर पटना स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान की चार सदस्यीय विशेष टीम प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हालात की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज, साल 2007 से कर रहे थे नौकरी
विज्ञापन

 
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट
जानकारी के अनुसार, तेघड़ा गांव में 10 मार्च को कुछ मृत कौवे मिलने की सूचना मिली थी। उसके बाद प्रशासन ने तुरंत जांच के लिए पटना और भोपाल लैब में सैंपल भेजे। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे पुष्टि हुई कि यह बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का मामला है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर पटना से विशेषज्ञों की टीम मुंगेर पहुंची। इस टीम में डॉ. दीपक कुमार (शोध पदाधिकारी), ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा (सहायक निदेशक), विनोद कुमार और मो. सफुद्दीन शामिल थे। इन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव यादव के साथ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और आगे की रोकथाम रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बर्ड फ्लू रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए
विशेषज्ञ टीम ने बर्ड फ्लू संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। पहले डेढ़ किलोमीटर के दायरे में केमिकल छिड़काव किया गया ताकि संक्रमण आगे न बढ़े। हर तीन से चार दिन में दोबारा छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। इलाके के पोल्ट्री फार्मों और अन्य पक्षियों के आवागमन वाले स्थानों की विशेष निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त सैंपल इकट्ठा किए गए, ताकि संक्रमण की गंभीरता का आकलन किया जा सके।
 
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव यादव ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मरे हुए पक्षियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और खुद को सुरक्षित रखें।
 
‘संक्रमण की रोकथाम पर पूरा जोर’
पटना से आई टीम के शोध पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना पहली प्राथमिकता है। इसलिए तेघड़ा गांव के एपिसेंटर में छिड़काव किया गया और आसपास के पोल्ट्री फार्मों से भी सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी को नियमित रूप से निगरानी रखने और छिड़काव जारी रखने का निर्देश दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण न फैले और कोई नई मौत न हो।

 
बर्ड फ्लू से बचाव के लिए प्रशासन की अपील
प्रशासन ने तेघड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी मृत पक्षी को हाथ न लगाएं। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। पोल्ट्री फार्म और खुले स्थानों में पक्षियों के संपर्क से बचें। सुरक्षा उपायों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
 
जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। आगे की जांच जारी है और अगर कहीं और संक्रमण पाया जाता है, तो अतिरिक्त रोकथाम उपाय अपनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed