फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Criminals shot a youth got injured in Supaul Bihar police investigation

Bihar : सुधा डेयरी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, दौड़ कर खुद पहुंचा अस्पताल; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 19 Jul 2025 10:15 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 10:15 PM IST
सार

Bihar : अपराधियों ने सुधा डेयरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी घायल युवक घटनास्थल से अस्पताल तक खुद दौड़कर पहुंच गया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar News Criminals shot a youth got injured in Supaul Bihar police investigation
अस्पताल में भर्ती युवक।

विस्तार

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर शनिवार को अपराधियों ने सुधा डेयरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गोली मार दी। जख्मी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष सुकुमारपुर वार्ड तीन का रहने वाला है। वह जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी में काम करता था। गोली उसकी कमर के दाहिने हिस्से में लगी है। फिलहाल सुपौल के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली निकाल ली गई है। हालांकि हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मनीष के पिता नारायण साह ने बताया कि दोपहर में वह मवेशियों के लिए चारा मिला रहा था। तभी मनीष को किसी का फोन आया। वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद गोली लगने की सूचना मिली। घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। बताया गया कि गौरवगढ़ कॉलेज के पास कुछ लड़कों से मनीष की कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मारपीट भी हुई। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। चौक पर मौजूद दुकानदारों को भी कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी के विधायक मुन्ना यादव की फिर फिसली जुबान, विवादित बयान देकर फंसे; जानें क्या कहा?
विज्ञापन


गोली लगने के बाद भी खुद दौड़ कर पहुंचा अस्पताल
डॉक्टरों ने बताया कि मनीष के माथे पर गहरे जख्म हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। माथे की चोट देखकर लगता है कि लोहे के किसी हथियार से वार किया गया। गोली लगने के बावजूद मनीष होश में था। वह घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित अनंत प्रेरणा अस्पताल खुद दौड़कर पहुंचा। जहां जख्मी स्थिति में देखकर अस्पताल कर्मियों ने आनन फानन में उसे भर्ती कराया। घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जब डीएम खुद पहुंच गये भू-अर्जन कार्यालय, एक घंटे तक खड़े रहे; फिर लिपिक पर की कार्रवाई

नशे का आदी था मनीष, लेनदेन के विवाद में चली गोली
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष का आदी था। वह नशे की सुई, कोरेक्स सिरप सहित अन्य नशीली दवाओं का सेवन करता था। लोगों का यह भी कहना है कि मनीष खुद भी इस कारोबार में पहले शामिल था। बीच में उसने इसका कारोबार छोड़ दिया था, जबकि खुद नशे का सेवन करना नहीं छोड़ा था। नशे के सुई की खरीदारी को लेकर ही पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed