{"_id":"684d8a7f57c1ce13fd037c89","slug":"bihar-news-congress-kanhaiya-kumar-attacked-central-government-and-pm-modi-samajik-nyay-yatra-program-in-supaul-kosi-news-c-1-1-noi1372-3059888-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पीएम और सीएम पर साधा निशाना, कहा- काम करने के लिए एक ही इंजन काफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पीएम और सीएम पर साधा निशाना, कहा- काम करने के लिए एक ही इंजन काफी
Sat, 14 Jun 2025 08:54 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:54 PM IST
सार
Politics : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने डबल इंजन की सरकार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की दुर्गती है और मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा का जगह-जगह बैनर लगता है। काम करने के लिए एक ही इंजन काफी है। डबल इंजन का मतलब डबल खर्च होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुमलेबाज लोग डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं। ये लोग भूल जाते हैं कि दो इंजन होगा तो खर्च डबल होगा। काम करने के लिए एक ही इंजन काफी है। अहमदाबाद में प्लेन हादसा हुआ, वहां भी प्लेन में डबल इंजन था, लेकिन एक भी काम नहीं किया। यह बातें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित अंश गार्डन रिजॉर्ट में पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। कुंभ में जाते हैं तो भगदड़, ट्रेन में बैठते हैं तो एक्सीडेंट, सड़क पर चलते हैं तो हादसा और प्लेन में सफर करते हैं तो जान गंवानी पड़ती है। फिर भी अंधभक्त कहते हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है।
गरीब आदमी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए तरस रहा है
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि आज ट्रेनें बिक रही हैं, प्लेन बिक रहे हैं, देश की संपत्तियां औने-पौने दाम पर कुछ खास दोस्तों को बेची जा रही हैं। बड़े व्यवसायिक घरानों को करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया जाता है, लेकिन गरीब आदमी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए तरस रहा है। सामाजिक न्याय का मतलब पिछड़े और दलित जातियों से जोड़ लिया जाता है, लेकिन सामाजिक न्याय की आवश्यकता सभी जाति वर्ग के लोगों को है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर, कार्तिकेय शर्मा को मिली पटना की जिम्मेदारी
विज्ञापन
जानबूझ कर सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को किया जा रहा है ख़राब
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से नहीं, आम आदमी से बनता है। दो-चार नेता से देश बनेगा तो क्या राजतंत्र आ गया है? रानी के पेट से राजा पैदा होगा? गरीबों के सवाल को गायब कर दिया जाएगा? नेता से लेकर अधिकारी तक भ्रष्ट हैं और गरीबों के पास कोई रास्ता नहीं है। जानबूझ कर सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को खराब किया जा रहा है। क्योंकि अगर गरीब का बच्चा पढ़ लेगा तो मेरी तरह सवाल करेगा। किसी नेता और अधिकारी का बेटा सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता है और न ही वहां इलाज कराता है। इसलिए हमें समझना होगा कि अब राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। हमें अपने अधिकार के लिए खुद लड़ना होगा। इसमें सभी जाति और सभी धर्म के लोगों को बराबर का सहभागी बनना होगा।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आज मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, डीजीपी ने कहा- रक्तदान कर बचाएं लोगों की जिंदगी
लीडर नहीं, डीलर के हाथों में है देश
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वोट हम देते हैं, सरकार हम बनाते हैं। लेकिन हमसे टैक्स वसूल कर देश के अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपए टैक्स माफ कर दिया जाता है। जबकि गरीबों से कहा जाता है कि सड़क बनाने के लिए पैसा नहीं है, अस्पताल के लिए फंड नहीं है, शिक्षा और रोजगार के लिए बजट नहीं है। देश अब लीडर के हाथों में नहीं है, बल्कि डीलर के हाथों में है, जो देश की संपत्तियों का सौदा कर रहे हैं। देश की संपत्तियां अपने अरबपति दोस्तों को बेच रहे हैं।
गलत दिशा में जा रही देश में चुनाव की चर्चा
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में चुनावों की चर्चा गलत दिशा में जा रही है। हर कोई पूछ रहा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन सवाल यह होना चाहिए कि क्या हमारे लिए स्कूल बनेगा? क्या अस्पताल बनेगा? क्या सड़क बनेगी? अगर ये नहीं होगा, तो कौन मुख्यमंत्री बना या प्रधानमंत्री बना– इससे क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ सुपौल की पांच विधानसभा सीटों पर नहीं, बल्कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर सामाजिक परिवर्तन का बिगुल बजाएं। उन्होंने कहा, प्रत्याशी कौन है, चुनाव चिन्ह क्या है– ये नहीं देखना है। ये देखना है कि इस देश में एक संघर्ष चल रहा है– अन्याय बनाम न्याय का। बिहार की दुर्गती है और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री की जगह-जगह प्रगति यात्रा का बैनर लगा हुआ है। कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने भी संबोधित किया।