{"_id":"6753fb0666d278fffb0e6dbd","slug":"bihar-news-condition-of-3-people-critical-in-road-accident-in-supaul-ambulance-hits-cart-nh27-bihar-police-kosi-news-c-1-1-noi1372-2391972-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एंबुलेंस की टक्कर से बच्ची के ऊपर पलटा सब्जी का ठेला, दो और लोग चपेट में आए; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एंबुलेंस की टक्कर से बच्ची के ऊपर पलटा सब्जी का ठेला, दो और लोग चपेट में आए; तीन की हालत गंभीर
Sat, 07 Dec 2024 03:12 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
Supaul News: राघोपुर से एनएच 27 पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सब्जी के ठेला में ठोकर मार दिया। जिससे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी है। वही ठेला पलट कर बगल में दो वर्षीय नतिनी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर जा गिरा। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल मासूम को इलाज के लिए ले जाते परिजन, रेफरल अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़,एनएच 27 के किना
विस्तार
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार मुख्य चौक पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे में दो साल की मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची और एक बुजुर्ग को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सिमराही वार्ड 6 निवासी सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय मो नसीब रोजाना की तरह शनिवार की सुबह गोल चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान एनएच 27 पर फारबिसगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ओवरटेक करने के दौरान ठेला में पीछे से ठोकर मार दी। घटना में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही एंबुलेंस की ठोकर से ठेला पलट गया और नानी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही दो वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। ठेला के चपेट में आने से सिमराही वार्ड 6 निवासी विजय गुप्ता मुन्ना की 55 वर्षीय पत्नी ललिता देवी और उनकी दो वर्षीय नतिनी आरुषि कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को परिजनों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मो नसीब और आरुषि को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।इधर, घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण बना हादसे की मूल वजह
इधर, घटना के बाद घायल के परिजनों में अफरातफरी का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से ही यह हादसा हुआ है। अतिक्रमण की वजह से सिमराही बाजार के इलाके में सड़क काफी संकीर्ण हो चुकी है। जिसकी वजह से यहां अक्सर हादसे हो रहे हैं और लोगों को जान भी गंवानी पड़ रही है। बावजूद प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शादी के दस साल बाद हुआ था आरुषि का जन्म
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो साल की मासूम आरुषि के परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विजय गुप्ता की पुत्री रानी गुप्ता के शादी के 10 साल बाद आरुषि का जन्म हुआ था। हादसे के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
शव के साथ लावारिश अवस्था में मिली एंबुलेंस
इधर, घायल मासूम को रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रस्ते में भपटियाही थाना इलाके में असम नंबर की एक एंबुलेंस एनएच 27 के किनारे लावारिश अवस्था में मिली। परिजनों ने रुक कर देखा तो उसमें एक शव रखा हुआ था, जबकि चालक सहित अन्य सभी फरार थे। एंबुलेंस का एक हैडलाइट टूटा हुआ था। लिहाजा, परिजनों ने आशंका जताई कि इसी एंबुलेंस से हादसा हुआ है। भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि गश्ती गाड़ी को सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। हालांकि जिस गाड़ी से हादसा हुआ, परिजन उसका नंबर नहीं बता रहे हैं। वही राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी बरामदगी की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।