{"_id":"6792573fe04d3dd0cd0eb043","slug":"bihar-news-body-of-youth-found-near-railway-track-in-madhepura-head-badly-damaged-sensation-spread-in-area-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली सनसनी
Thu, 23 Jan 2025 08:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:20 PM IST
सार
घैलाढ़ ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से शव की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के सबैला गांव में एक युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव रेलवे ट्रैक के पास ओम ईंट चिमनी के सामने पाया गया। युवक का सिर बुरी तरह से फटा हुआ था। हाथ और पैर में भी चोट का निशान है। घटना की जानकारी मिलते ही घैलाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का मानना है कि यह घटना किसी ट्रेन दुर्घटना का परिणाम हो सकती है। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस भी इसे संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
घैलाढ़ ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से शव की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही घटना की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। इस घटना के बाद घैलाढ़ ओपी पुलिस और सतर्क हो गई है।
विज्ञापन