फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Body of a person from Ara found in Saharsa police sent it for postmortem and started taking action

Bihar News: आरा के व्यक्ति का सहरसा में शव बरामद, पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस

Thu, 14 Nov 2024 03:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 03:16 PM IST
सार

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News Body of a person from Ara found in Saharsa police sent it for postmortem and started taking action
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले से होकर गुजरने वाले सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय बेला बगरौली के समीप अज्ञात शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शव की पहचान आरा जिले के उदंत नगर थाना क्षेत्र के शुरसुआ गांव निवासी 40 वर्षीय बृजभूषण सिंह पिता स्वर्गीय सत्येंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले घटना स्थल के आसपास मृतक को घूमते देखा गया था। जो देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहे थे। हालांकि, परिजनों के आने के बाद ही मृतक की सही जानकारी सामने आएगी। आखिर वह कब और कैसे यहां पहुंचा। 
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई ठंड से तो कोई भूख से मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि, यह लोगों का कहना है। सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक की पहचान कर पाई। पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत प्रशिक्षु डीएसपी सह बिहरा थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात शव होने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए थाना लाया। जहां शव को सुरक्षित रखा गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 


उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल है। वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार था। कई साल से घर से बाहर इधर-उधर घूमते रहते थे। इसी दौरान वह इधर आ गए। संभवतः ठंड के कारण मौत हो गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजन आरा से शव प्राप्त करने के लिए विदा हो गए हैं। उन लोगों के आने के बाद अग्रतर कार्रवाई कर शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed