फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : BJP leader with woman Obscene viral video bjp party satya narayan sharma supaul bihar police

Bihar News: बिहार में महिला संग भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल; जिलाध्यक्ष बोले- वह राजद के समर्थक हैं

Sat, 14 Jun 2025 01:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Bihar News: इंदौर हाईवे कांड के बाद अब बिहार में महिला संग कमरे में भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने उन्हें राजद समर्थक बता दिया है। वहीं राजद का कहना है कि भाजपा झूठ बोल रही है। 

विज्ञापन
Bihar news : BJP leader with woman Obscene viral video bjp party satya narayan sharma supaul bihar police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंदौर हाईवे कांड को लेकर चर्चा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं है और इस बीच बिहार के सुपौल जिले से एक भाजपा नेता का वीडियो सामने आया है। मामला सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र का है। जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा का तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सत्य नारायण शर्मा आपत्तिजनक हालत में एक महिला के साथ दिख रहे हैं। दावा है कि वायरल वीडियो गुरुवार का है। वीडियो में एक महिला भी आपत्तिजनक हालत में दिख रही है। वही वीडियो में सत्य नारायण और उनके साथ कमरे में मौजूद महिला द्वारा लोगों को बार-बार पुलिस बुलाने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा जिले के सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत पिपराखुर्द पंचायत के वार्ड 03 के निवासी हैं। वह वर्ष 2001 से 2006 तक पंचायत के मुखिया भी रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सत्य नारायण का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। अक्सर देर रात उसका महिला के घर आना-जाना होता है। कई बार ग्रामीणों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार, ताक लगाए कुछ युवकों ने गुरुवार की रात सत्य नारायण को महिला के घर रंगे हाथों पकड़ लिया। वही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही इसको लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


पांच बेटी और एक बेटे के पिता हैं सत्य नारायण
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार सत्य नारायण के इस आचरण को लेकर हमलोगों ने आपत्ति जताई। लेकिन बार-बार रोक-टोक के बावजूद जब कोई सुधार नहीं हुआ तो वीडियो बना कर इसे सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया। हालांकि कुल दो मिनट 41 सेकेंड के वायरल तीनो वीडियो में सत्य नारायण दावा कर रहे हैं कि वह किसी काम से महिला के पास गए थे। वही वायरल वीडियो के बाबत सत्य नारायण शर्मा से कई बार संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन, उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान


भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अब वह पार्टी में किसी पद पर नहीं
इधर, वायरल वीडियो के बाबत जब भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव से संपर्क किया गया तो उन्होंने सत्य नारायण की पहचान से ही इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि न्यूनतम दो साल पूर्व सत्य नारायण पार्टी में पदाधिकारी थे। बीते लोकसभा चुनाव में भी वह राजद उम्मीदवार के साथ देखे गए। जिलाध्यक्ष के अनुसार, सत्य नारायण अब राजद समर्थित मानसिकता के हो गए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में दिनेश राम अपना दूसरा कार्यकाल निभा रहे हैं। सत्य नारायण भाजपा में किसी सक्रिय भूमिका में नहीं हैं।

राजद विधायक बोले- वहीं जिलाध्यक्ष हैं, मुझसे कोई नाता नहीं
इधर, राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रहास चौपाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष के दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका दावा है कि सत्य नारायण शर्मा ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। केवल लोगों को भरमाने के लिए गलत जानकारी दी जा रही है। विधायक के अनुसार उनका सत्य नारायण शर्मा का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed