फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news bihar police arrested girlfriend for murder of boyfriend in madhepura love affair

Bihar News: प्रेमिका ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी काटा; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 11:19 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

Madhepura Crime News: पुलिस जांच में सामने आया कि संजीव कुमार और खुशबु कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग था। कुछ दिनों से किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया...

विज्ञापन
bihar news bihar police arrested girlfriend for murder of boyfriend in madhepura love affair
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

विस्तार

मधेपुरा में एक युवती ने लव अफेयर के चलते अपने प्रेमी को मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च की सुबह आलमनगर के रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनिया बासा में मकई खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट को भी आधा काट दिया गया था।
विज्ञापन


दो दिन बाद मृतक की पहचान हुई थी। वह पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र गढ़िया निवासी हिसाबी मंडल का बेटा संजीव कुमार (25 वर्ष) था। अपराधियों ने हत्या कर शव को रतवारा थाना क्षेत्र के मैनिया बासा ठाकुरबाड़ी बहियार स्थित मक्का के खेत में फेंक दिया गया था। 13 मार्च को इस मामले में आलमनगर (रतवारा) में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुरैनी थाना क्षेत्र के तेरासी वार्ड संख्या 11 निवासी विजय साह की बेटी खुशबु कुमारी (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेटे ने अपने ही माता-पिता को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के साथ मिलकर खुशबू ने की हत्या
पुलिस के मुताबिक खुशबू कुमारी मृतक संजीव कुमार की गर्लफ्रेंड थी। जांच में सामने आया कि संजीव कुमार और खुशबु कुमारी के बीच प्रेम-प्रसंग था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते खुशबु ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी दोषियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed