फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attempt to steal in jewelery shop of Saharsa; Bihar police investigate; crime News in hindi

Bihar News: ज्वेलरी दुकान में चोरी के लिए आए थे चोर, पड़ोसी की पड़ी नजर तो लुटेरों की मंशा पर फिर गया पानी

Wed, 11 Dec 2024 03:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

Bihar Police: ठंड के बढ़ते ही शहरी क्षेत्रों में चोरी के मामलों में भी वृद्धि हो गई है। सहरसा में मुख्य मार्ग स्थित ज्वेलरी की दो दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया गया। यहां लोगों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता ने बड़ी घटना घटने से रोक लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Attempt to steal in jewelery shop of Saharsa; Bihar police investigate; crime News in hindi
मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच, शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित दो ज्वेलरी दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि सतर्क पड़ोसियों की नजर और पुलिस की सक्रियता ने चोरी की इन कोशिशों को असफल बना दिया।

विज्ञापन

 
स्टेशन रोड पर चोरी की कोशिश नाकाम
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड पर स्थित राजलक्ष्मी ज्वैलर्स में मंगलवार की रात लगभग पौने दो बजे एक चोर ने ताला तोड़ने की कोशिश की। दुकान के मालिक मनीष राज ने बताया कि वह दुकान के ऊपर बने अपने घर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में शादी समारोह में जागे लोगों ने चोर को देख लिया और शोर मचा दिया। चोर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज में चोर की हरकतें कैद हो गईं। फुटेज में चोर को दुकान के आसपास घूमते और हथौड़े से ताला तोड़ने का प्रयास करते देखा गया। फुटेज से पता चलता है कि चोर ने रात सवा एक बजे रेकी की और पौने दो बजे चोरी की कोशिश की। पुलिस इन फुटेज की मदद से अपराधी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धर्मशाला रोड पर भी चोरों की नाकाम कोशिश
वहीं, धर्मशाला रोड स्थित कमल ज्वेलर्स को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां भी दुकान का ताला तोड़ा गया, लेकिन चोरी की घटना अंजाम नहीं दी जा सकी। दुकान मालिक सोहन कुमार शहर से बाहर थे, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
 
पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधन
शहर में लगातार ज्वेलरी दुकानों पर चोरी के प्रयास बढ़ रहे हैं। कुछ महीने पहले तनिष्क शोरूम और अन्य प्रतिष्ठित ज्वैलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधन कड़ा कर दिया था। टीओपी-2 बटराहा और डायल 112 की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थलों का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

 
जागरूकता और सतर्कता ने बचाई संपत्ति
बताया जा रहा है कि राजलक्ष्मी ज्वैलर्स के सामने शादी समारोह के चलते लोग जाग रहे थे, जिससे चोरी की घटना टल गई। दुकान मालिक मनीष राज ने कहा कि अगर पड़ोसियों ने समय पर सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो बड़ी चोरी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed