फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Midway service plaza will be built on side of NH-27 in Supaul many modern facilities will be available

Bihar News: सुपौल में एनएच-27 के किनारे बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा, मिलेंगी कई अत्याधुनिक सुविधाएं, Video

Thu, 26 Sep 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

सुपौल जिले में नेशनल हाइवे-27 के किनारे मिडवे सर्विस प्लाजा बनेगा। इससे लोगों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग ने 29.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
Bihar Midway service plaza will be built on side of NH-27 in Supaul many modern facilities will be available
हाइवे किनारे बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिला अंतर्गत कोसी महासेतु से सटे आसनपुर कुपहा में नेशनल हाइवे-27 के किनारे मिडवे सर्विस प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने इसके लिए 29.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी सूबे के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।

विज्ञापन




बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट में पर्यटन मंत्री ने मिडवे सर्विस प्लाजा के प्रस्तावित भवन और परिसर का थ्रीडी वीडियो भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्लाजा का निर्माण अगले 24 महीने में पूरा किया जाएगा। जहां कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्लाजा के निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री के अनुसार, ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (पोरबंदर से सिलचर) एनएच- 27 पर सुपौल में अवस्थित कोसी महासेतु के समीप आसनपुर कुपहा में मिडवे सर्विस प्लाजा का निर्माण होगा। आने वाले समय में इस बहुउद्देशीय भवन में फुड कोर्ट, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट, इनडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, रिटेल स्टोर, ई-चार्जिंग पॉइंट्स, फ्यूल आउटलेट, जन सुविधा और पार्किंग सहित यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस योजना के अन्तर्गत मुख्य भवन का निर्माण किया जाना है। इस भवन के अंतर्गत उपरोक्त सुविधाओं के अतिरिक्त इंटरटेनमेंट जोन, एडवरटाइजिंग फसाड (विज्ञापन आवरण) आदि का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा है कि एनएच-27 अति व्यस्त राजमार्ग है और इन सुविधाओं के विकास से निश्चित ही इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक सुखद अनुभव प्राप्त होगा। इसके निर्माण से पर्यटकों के साथ जनसामान्य को भी उच्चस्तरीय पर्यटकीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

सात एकड़ जमीन में बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा और मोटल
पर्यटन मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आसनपुर कुपहा में पर्यटन विभाग की सात एकड़ जमीन है। इसी जमीन पर मिडवे सर्विस प्लाजा एवं मोटल के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। यहां चारदीवारी निर्माण और मिट्टी भराई कार्य के लिए करीब एक माह पूर्व ही निविदा निकाली गई है। वहीं, प्रथम फेज में मुख्य भवन निर्माण के लिए 29 करोड़ 53 लाख 93 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अक्टूबर महीने के प्रथम सप्ताह में ही इसकी निविदा भी आमंत्रित की जाएगी। फिलहाल, प्रथम फेज का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की योजना है। इसके उपरांत द्वितीय फेज में पुनः इस मिडवे सर्विस प्लाजा एवं मोटल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। सर्विस प्लाजा पर फ्यूल सेंटर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे।


इसी साल खर्च होंगे 7.38 करोड़ रुपये
इधर, बुधवार को पर्यटन विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि इसी साल यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिडवे सर्विस प्लाजा एवं मोटल के मुख्य भवन के निर्माण पर 7 करोड़ 38 लाख 48 हजार 250 रुपये खर्च होंगे। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता ने बीते 21 अगस्त को प्राक्कलन का तकनीकी अनुमोदन किया, जिसके बाद योजना को पर्यटन मंत्री द्वारा 28 अगस्त को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। वहीं, उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने 14 सितंबर को स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed