फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Vote Percentage on Supaul Seat Male vs Female Voters Full Details

LS Polls 2024: 63.95% के साथ मतदान में अव्वल रहा सुपौल, 70.55 फीसद महिलाओं तो 57.02 फीसदी पुरुषों ने डाले वोट

Wed, 08 May 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 May 2024 08:04 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: जिलाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 63.55 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि 0.4 फीसदी सरकारी कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की है। इसके मुताबिक, वोटिंग के मामले में सुपौल, बिहार में टॉप पर रहा।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Vote Percentage on Supaul Seat Male vs Female Voters Full Details
कम आबादी के बावजूद मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से रहीं आगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार को सुपौल लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। इसके बाद कुल 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चार जून को वोटों की गिनती के बाद चुनावी नतीजे सामने आएंगे। इस बीच बुधवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने वोटिंग से जुड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 63.55 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि 0.4 फीसदी सरकारी कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की है। इसके मुताबिक, वोटिंग के मामले में सुपौल, बिहार में टॉप पर रहा। सुपौल लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 65.27 फीसदी वोटिंग सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र में हुई है। वहीं, सुपौल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 61.16 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सुपौल जिला अंतर्गत निर्मली विधानसभा क्षेत्र में 65.06, त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में 64.62 और छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 64.08 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 61.19 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 27 हजार 207 वोटर पंजीकृत हैं, जिनमें नौ लाख 96 हजार 756 पुरुष और नौ लाख 30 हजार 410 महिलाएं शामिल हैं। डीएम ने बताया कि इनमें से पांच लाख 68 हजार 387 पुरुष और छह लाख 56 हजार 432 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आबादी में महिलाएं पीछे, वोटिंग में आगे
निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक हो। हालांकि, वोटिंग का आंकड़ा ठीक उल्टा है। वोटिंग के मामले में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। सुपौल लोकसभा क्षेत्र में 70.55 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की है, जबकि महज 57.02 फीसदी पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया।


सुपौल जिले के निर्मली विधानसभा क्षेत्र में कुल 57.71, पिपरा में 59.17, सुपौल में 54.5, त्रिवेणीगंज में 58.2 और छातापुर में 57.31 और मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुल 55.32 फीसदी पुरुषों ने वोटिंग की। वहीं, सुपौल जिले के निर्मली विधानसभा क्षेत्र में कुल 72.94, पिपरा में 71.79, सुपौल में 68.32, त्रिवेणीगंज में 71.44 और छातापुर में 71.37 तथा मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुल 67.51 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed