फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime News Couple Looking Naked Beaten by Mob in Supaul Government School Know Inside Story

Bihar: सरकारी स्कूल में युवक-युवती के कपड़े उतारकर बर्बाद की दुनिया; जिससे होनी थी शादी, उसी के साथ बेइज्जती

Thu, 05 Sep 2024 01:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

Bihar Crime News: पीड़ित युवती ने बताया कि युवक और उसके बीच में कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे उसके प्रेमी ने कॉल कर घर से बाहर बुलाया तो चली गई। घर से निकलते ही उसे कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। जानिए, क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
Bihar Crime News Couple Looking Naked Beaten by Mob in Supaul Government School Know Inside Story
सुपैल में प्रेमी जोड़े को अगवा कर पीटा, अश्लील वीडियो बनाया और जबरन कराई शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रेमी युगल नग्न अवस्था में दिख रहा है और कुछ लोग उनकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बीती 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने 3 सितंबर को करजाइन थाना में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


पांच महीने से लड़की से बात कर रहा था 
पीड़ित युवक ने बताया कि वह करजाइन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड 6 में 28 अगस्त की रात टहल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे अगवा किया और पास के एक सरकारी स्कूल में ले गए। जहां, उसके साथ मारपीट की गई और उसकी प्रेमिका को कॉल कराकर उसे भी घर से बाहर बुलवाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी प्रेमिका को भी अगवा कर लिया और स्कूल परिसर में ले आए। जहां, पहले दोनों की पिटाई की गई, फिर नग्न कर उनका वीडियो बनाया गया और फिर दोबारा पिटा गया। मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों को घर लाकर जबरन शादी करा दी। इस दौरान उन्होंने केस करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक ने बताया कि वह लड़की से पिछले 5-6 महीने से फोन पर बात कर रहा था, आरोपी युवकों इस बात से परेशानी थी। इसी कारण से उनके साथ यह सब किया गया। पीड़ित ने कहा कि केस करने के बाद से उसे ताने और धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रेमी के कहने पर घर से बाहर आई, आरोपियों ने किया अगवा
पीड़ित युवती ने बताया कि युवक और उसके बीच में कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे उसके प्रेमी ने कॉल कर घर से बाहर बुलाया तो वह बिना किसी झिझक के बाहर आ गई। लेकिन, घर से निकलते ही उसे कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और स्कूल परिसर ले गए। वहां, आरोपियों ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने नग्न कर पीटा और वीडियो लिया। जिसके बाद में वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में होनी थी शादी
पीड़िता के पिता ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही शादी की बात तय हो चुकी थी। मार्च में दोनों की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर दोनों की जबरन शादी करा दी। 


10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया 
करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि पीड़ित युवक के आवेदन पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed