{"_id":"66e7f15df93a3dacb90e7134","slug":"bihar-crime-in-madhepura-a-crazy-husband-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-accused-arrested-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सनकी पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर सिर हाथ में लेकर घूमता रहा; खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सनकी पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर सिर हाथ में लेकर घूमता रहा; खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
Mon, 16 Sep 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:20 PM IST
सार
Madhepura Crime: ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
घटना से मौके पर सनसनी फैल गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा के श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया को बरामद कर जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी का धड़ उसके सिर से अलग कर दिया। सिर काटने के बाद वह उसे हाथ में लेकर घूमता रहा, जिससे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का धारदार दबिया से गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछा गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की तो उसने अवैध संबंध होने की बात कही। इसके बाद कटे हुए सर के साथ उसे थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन