फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Ashok Chaudhary non-cooperation on Bhumihar caste Statement Shravan Kumar Tejashwi reservation protest

Bihar News: जाति विशेष पर असहयोग करने के बयान से जदयू ने किया किनारा, तेजस्वी के धरना-प्रदर्शन पर कसा तंज

Sat, 31 Aug 2024 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

Bihar Politics: मंत्री अशोक चौधरी के बयान को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। उन्होंने कहा कि बीते 19 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने सभी धर्म, सभी जाति और सभी वर्गों के लिए काम किया है।

विज्ञापन
Bihar: Ashok Chaudhary non-cooperation on Bhumihar caste Statement Shravan Kumar Tejashwi reservation protest
'अशोक चौधरी का जाति विशेष पर असहयोग करने का बयान व्यक्तिगत है' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू नेता सह मंत्री अशोक चौधरी के जाति विशेष पर असहयोग करने के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। इसे लेकर बिहार सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने सहरसा जिला अतिथि गृह में बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सबके लिए काम किया है। साथ ही उन्होंने अशोक चौधरी के बयान को व्यक्तिगत बताया है। दरअसल, अशोक चौधरी ने कहा था कि भूमिहारों के गांव के विकास के लिए नीतीश कुमार ने ढेर सारे कार्य किए। लेकिन लोकसभा चुनाव में इस जाति के लोगों ने उन्हें दगा दिया।

विज्ञापन


मंत्री अशोक चौधरी के बयान को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। उन्होंने कहा कि बीते 19 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने सभी धर्म, सभी जाति और सभी वर्गों के लिए काम किया है। सभी लोगों ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी हमेशा से समरस समाज बनाना चाहती है। उन्होंने राज्य के हर परिवार को साधन-सुविधाएं पहुंचाई हैं।
विज्ञापन

 

Bihar: Ashok Chaudhary non-cooperation on Bhumihar caste Statement Shravan Kumar Tejashwi reservation protest
तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को लेकर आवाज उठाने के लिए सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में पांच दिनों तक हाउस चला, लेकिन तेजस्वी एक दिन भी नहीं आए। एक भी सवाल नहीं उठाया। धरना प्रदर्शन, यात्रा या भ्रमण करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता। जनता उन्हें नकार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed