फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   bharat bandh protest strike bihar band against voter card sir Saharsa bandh bihar news

Bihar Bandh: मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ सहरसा में महागठबंधन का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Wed, 09 Jul 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Jul 2025 05:15 PM IST
सार

Bihar Bandh: सीपीआई के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भाजपा और आरएसएस के इशारे पर किया जा रहा है। इसमें अल्पसंख्यकों, गरीबों, दलितों और महादलितों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
bharat bandh protest strike bihar band against voter card sir Saharsa bandh bihar news
प्रदर्शन करते महागठबंधन नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में महागठबंधन द्वारा बुधवार को बिहार बंद का असर सहरसा में भी साफ नजर आया। महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शहर की सड़कों पर उतरकर सरकार विरोधी नारेबाजी और जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
बंद के समर्थन में बाइक जुलूस और पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जो वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर शंकर चौक, बस स्टैंड और अस्पताल चौक से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर, झंडे और पोस्टर लिए सरकार की नीतियों को अलोकतांत्रिक करार दिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं के आक्रोश से यातायात ठप, वंदे भारत ट्रेन...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘भाजपा-आरएसएस की साजिश’, विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप
सीपीआई के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भाजपा और आरएसएस के इशारे पर किया जा रहा है। इसमें अल्पसंख्यकों, गरीबों, दलितों और महादलितों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है और हम इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे।
 
राजद नेताओं ने भी दो टूक कहा कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने की रणनीति है। उन्होंने चेतावनी दी कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।



 
प्रदर्शन की वजह से बाजार बंद और यातायात बाधित
बंद के दौरान शहर के कई हिस्सों में दुकानों पर ताले लटकते नजर आए, वहीं यातायात व्यवस्था भी कुछ घंटों तक प्रभावित रही। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन की तरफ से पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अशांति नहीं फैली। शांति पूर्ण ढंग से बंद का आयोजन हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या और आक्रोश ने प्रशासन को सतर्क जरूर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: भाजपा नेत्री की गाड़ी को राजद कार्यकर्ताओं ने घेरा, पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ लगाए नारे
 
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
महागठबंधन के नेताओं ने साफ कहा है कि यदि मतदाता पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की गई, तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह सिर्फ बिहार बंद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य में जन जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन की श्रृंखला चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed