फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bharat bandh protest strike bihar band against voter card sir Muzaffarpur bandh bihar news

Bihar Bandh: मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं के आक्रोश से यातायात ठप, वंदे भारत ट्रेन...

Wed, 09 Jul 2025 03:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 03:10 PM IST
सार

Bihar Bandh: मुजफ्फरपुर में राजद ने भारत बंद के तहत चक्का जाम किया और शहर की अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया। बंद को सफल बनाए जाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे जीरो माइल चौक जाम हो गया और जिले का अन्य जिलों से संपर्क कट गया। 

विज्ञापन
bharat bandh protest strike bihar band against voter card sir Muzaffarpur bandh bihar news
भारत बंद के तहत मुजफ्फरपुर में महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन के बिहार बंद का व्यापक असर मुजफ्फरपुर जिले में भी देखने को मिला। राजद और अन्य सहयोगी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कई मार्गों को बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया और कई राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे शहर में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन

 
जीरो माइल चौक पर विरोध प्रदर्शन, सड़क हुई जाम
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राजद नेता चंदन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह आठ बजे से ही जीरो माइल चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने टायरों में आग लगाकर रास्ता रोक दिया और केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और बंद समर्थकों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: भाजपा नेत्री की गाड़ी को राजद कार्यकर्ताओं ने घेरा, पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीरो माइल चौक के जाम होने के कारण मुजफ्फरपुर से सटे कई जिलों का संपर्क बाधित हो गया। विशेष रूप से एनएच-77 (मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी), मुजफ्फरपुर-शिवहर, मुजफ्फरपुर-दरभंगा और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
 
‘वोटर सत्यापन लोकतंत्र विरोधी’
प्रदर्शन के दौरान राजद नेता चंदन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इलेक्शन कमीशन पर दबाव बनाकर बिहार के गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया असंवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने कहा था कि अगर सड़कें शांत हो गईं, तो संसदें आवारा हो जाएंगी। हम सड़क को खामोश नहीं होने देंगे। चंदन यादव ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और आयोग ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया, तो महागठबंधन और भी उग्र आंदोलन करेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: दरभंगा में महागठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, NH 27 और संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का चक्का जाम

 

bharat bandh protest strike bihar band against voter card sir Muzaffarpur bandh bihar news
प्रदर्शनकारियों ने रोकी वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोका
बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देश की महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रदर्शनकारियों ने कपरपूरा स्टेशन के पास रोक दिया। यह ट्रेन गोरखपुर से पाटलिपुत्र की ओर जा रही थी। करीब 35 मिनट तक ट्रेन को रोके रखने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ और ट्रेन को रवाना किया गया। घटना तिरहुत प्रमंडल के कपरपूरा स्टेशन के पास हुई, जहां कांग्रेस पार्टी के नेता कृपा शंकर शाही के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने रेल पटरी पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन को इस तरह रोके जाने से यात्रियों में तनाव का माहौल बन गया और कई को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
 
विपक्षी दलों की एकजुटता का दिखा असर
प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना था कि चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है। कृपा शंकर शाही ने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की मिलीभगत से यह विशेष सर्वे कराया जा रहा है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा सके। इस साजिश के खिलाफ आज पूरा विपक्ष एकजुट है और बिहार बंद के जरिए आम जनता की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बंद पूरे प्रदेश में सफल रहा और जनता ने विपक्ष के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने का काम किया।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था
 
रेलवे प्रशासन रहा अलर्ट, नहीं हुई कोई अप्रिय घटना
इस घटनाक्रम को लेकर रेल डीएसपी (मुख्यालय) मुजफ्फरपुर, निधि कुमारी ने जानकारी दी कि रेल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर थी। वंदे भारत एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोका गया था, लेकिन उसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है और बंद के दौरान रेलवे की पूरी सतर्कता बनी हुई थी।
 
यात्रियों में रही असमंजस की स्थिति
ट्रेन के रोके जाने से यात्रियों में एक समय के लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई यात्री अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने को लेकर परेशान नजर आए। हालांकि रेलवे प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही काबू में ले लिया गया और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed