फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Armed Miscreants Loot Jewelry Worth Rs 4 Lakh and Cash From Family Heading to Railway Station at saharsa Biha

Bihar: सहरसा में बदमाशों का तांडव; ट्रेन पकड़ने जा रहे परिवार को गन प्वाइंट पर लूटा, लाखों के गहने लेकर फरार

Tue, 26 May 2026 04:01 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:01 PM IST
सार

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में तड़के सुबह ट्रेन पकड़ने जा रहे एक परिवार को हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर करीब 4 लाख रुपये के सोने के गहने, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Armed Miscreants Loot Jewelry Worth Rs 4 Lakh and Cash From Family Heading to Railway Station at saharsa Biha
सदर थाना में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने तड़के सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास हथियारबंद बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर उसमें सवार यात्रियों से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में सहरसा सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हैदराबाद जाने के लिए निकले थे पीड़ित
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सूरज कुमार (25 वर्ष) सहरसा नगर निगम के शिकायत एवं समाधान कार्यालय में कार्यरत हैं और बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-7 के निवासी हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी बहन सरिता देवी, बहनोई दिलीप मिश्रा, भांजे कृष्ण कुमार और ई-रिक्शा चालक अभिषेक कुमार के साथ सहरसा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सूरज को अपनी बहन और बहनोई को हैदराबाद जाने वाली कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाना था।
विज्ञापन


पिस्तौल दिखाकर रोक लिया ई-रिक्शा
पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जैसे ही उनका ई-रिक्शा कहरा कुटी के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां आ धमके। अपराधियों ने हथियार के बल पर ई-रिक्शा को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने सूरज के गले से सोने की हनुमान वाली चकती, उनके बहनोई के गले से सोने की चेन और बहन व भांजे के गले से भी सोने के आभूषण छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी और मोबाइल भी लूट ले गए बदमाश
इतना ही नहीं, अपराधियों ने पीड़ितों से 7 हजार रुपये नकद और ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन भी लूट लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, छीने गए सोने के आभूषणों की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


ये भी पढ़ें:  अब कर्मचारियों को हर तीन महीने में करनी होगी फैमिली ट्रिप; बिजली-पेट्रोल बचत के लिए क्या निर्देश दिया?

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार दोपहर बाद सहरसा सदर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। सहरसा सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि लूट की इस घटना का संज्ञान लिया गया है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed