फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   12-Year-Old Boy Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saharsa Family Alleges Murder Over Land Dispute

Bihar: 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले निशान; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Sun, 24 May 2026 08:36 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 08:36 PM IST
सार

Bihar: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नीरज कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
12-Year-Old Boy Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saharsa Family Alleges Murder Over Land Dispute
मृतक (फाइल फोटो)

विस्तार

सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर का शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। मृतक के गले पर मिले निशानों के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


साइकिल लेने गया छोटा भाई, तब हुआ खुलासा
मृतक किशोर की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली वार्ड नंबर-1, नगर निगम सहरसा निवासी रंजीत कुमार उर्फ कांग्रेस के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। नीरज नंदलाली मिडिल हाई स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नीरज का छोटा भाई मवेशियों के चारे वाली एक झोपड़ीनुमा घर में अपनी साइकिल लेने गया था। वहां पहुंचते ही उसने देखा कि उसका बड़ा भाई नीरज मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद छोटे भाई ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गले पर मिले गहरे निशान, हत्या की आशंका
ग्रामीणों ने देखा कि नीरज के गले पर दो जगह गहरे निशान थे। इसके बाद लोगों ने आशंका जताई कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 धूर जमीन विवाद में पड़ोसियों पर आरोप
मृतक के चाचा सुशील यादव ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कार्तिक यादव, पप्पू यादव, अभिमन्यु यादव समेत अन्य लोगों से पांच धूर जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी कार्तिक यादव ने पहले भी जमीन विवाद को लेकर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों को आशंका है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झोपड़ी में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


ये भी पढ़ें: बिजली गई और मोहल्ला बना रणक्षेत्र! छतों से बरसीं ईंटें, आधी रात बवाल, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
मामले को लेकर बिहरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed