Bihar: बिजली गई और मोहल्ला बना रणक्षेत्र! छतों से बरसीं ईंटें, आधी रात बवाल, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल
Bihar: भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला में बिजली समस्या और कथित बिजली चोरी की शिकायत को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात हिंसक झड़प और पथराव शुरू हो गया। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए और पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच मारपीट हिंसक झड़प में बदल गई। ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू हो गई और छतों से भी ईंटें फेंकी जाने लगीं। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। आपसी झगड़े को लेकर मोहल्ले के लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव के कारण दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।
बच्चे से बुजुर्ग तक घायल
मौके से सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मुख्य रूप से नई बाजार मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन खान का 70 वर्षीय पुत्र परवेज खान, जमशेद खान का 21 वर्षीय पुत्र अली खान, परवेज खान की 60 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून, शहजाद खान की 26 वर्षीय पुत्री फरहानाज खातून, कलामुद्दीन खान का 35 वर्षीय पुत्र प्रिंस खान, 83 वर्षीय कलामु खान, निजामुद्दीन की 35 वर्षीय पत्नी हर्जनमा खातून, 42 वर्षीय कयामुद्दीन खान, 35 वर्षीय सोनू खान, समसुद्दीन खान की 11 वर्षीय पुत्री एदनम खातून, मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान व उसकी पत्नी निशाद खातून सहित अन्य शामिल हैं।
बिजली समस्या को लेकर पहले भी हो चुका था विवाद
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुड्डू खान के भतीजे लकी खान द्वारा मोहल्ले में वेल्डिंग मशीन की दुकान चलाई जाती है। इसे लेकर मोहल्ले में बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोग नाराज रहते थे। विगत दिनों भी इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो शनिवार देर शाम तक हल्की नोकझोंक के रूप में चलता रहा।
रात में बिजली जाते ही भड़का विवाद
बताया जा रहा है कि देर रात बिजली कटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद मोहल्ले में जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। छतों से भी पथराव किया गया, जिससे इलाके में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत; चालक फरार, परिजनों में मची चीख-पुकार
एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस ने पांच को भेजा जेल
हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। मामले को लेकर भगवान बाजार थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।