फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kidnapping of six months old girl from outside the house in Nalanda

Bihar: नालंदा में छह माह की बच्ची का अपहरण, मां को चकमा देकर घर के बाहर से उठा ले गई शातिर महिला

Thu, 23 Feb 2023 01:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र बस पड़ाव के समीप एक शातिर महिला छह माह की बच्ची को लेकर फरार हो गई। मां की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी। खंगाले सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
Kidnapping of six months old girl from outside the house in Nalanda
घर के बाहर से बच्ची का अपहरण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र बस पड़ाव के समीप से एक शातिर महिला घर के बाहर से अबोध बच्ची को लेकर फरार हो गई। अगवा बच्ची चुनमुन बिंद अभी छह माह की है। बच्ची की मां सावित्री देवी ने बताया कि वह घर के बाहर दरवाजे के समीप बैठकर बच्ची खिला रही थी। इसी दौरान एक महिला बच्ची को खेलते देख वहां आकर बैठ गई और बच्ची को दुलारने लगी। अनजान शातिर महिला ने बताया कि वह बिंद बाजार में किराए के मकान पर रहती है।

विज्ञापन


सावित्री देवी ने बताया कि शातिर महिला ने बातों में उलझाकर उससे घनिष्ठता कर ली। कुछ देर बाद उसने बच्ची को गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगी। इसी दौरान कुछ काम से दो मिनट के लिए घर के अंदर गई और जब वह बाहर आई तो देखा कि महिला बच्ची लेकर लापता हो गई। उसने महिला के बारे में इधर-उधर पता किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बच्ची के लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि पीड़ित परिजन ने शिकायत में अज्ञात महिला पर झांसा देकर बच्ची को लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। बच्ची कि बरामदगी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। बच्ची को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed