{"_id":"577607534f1c1ba95c79b0d4","slug":"kidnapping-of-bdc-member-during-panchayat-election-in-rohtas-district-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दिन दहाड़े हुआ बीडीसी सदस्य का अपहरण, देखती रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दिन दहाड़े हुआ बीडीसी सदस्य का अपहरण, देखती रह गई पुलिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित सूर्यपुरा में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पुलिस की मौजूदगी में एक बीडीसी सदस्य को दिन दहाडे़ गाड़ी से खींचकर अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सूर्यपुरा में प्रखंड प्रमुख का चुनाव होने वाला था जिसके लिए सभी प्रत्याशी और बीडीसी सदस्य वहां मौजूद थे। इस दौरान मीरा देवी के समर्थकों ने मीना देवी के साथ आए गोशलडील पंचायत से बीडीसी राजेश कुमार राम को भीड़ के सामने ही अपहरण कर लिया गया। राजेश के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें प्रखंड मुख्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
इस घटना के दौरान वहां पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौजूद था लेकिन वो कुछ भी नहीं कर सका। घटना के बाद राजेश को ढूंढ़ने की कोशिश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। इस घटना के बाद निर्धारित चुनाव को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Published By Rahul Sankrityayan