मजदूरी कर रहा था मंत्री का 'अपहृत' नाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का लापता नाती मनीष आखिरकार मिल गया है जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। एक जुलाई से वह गायव था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बुधवार की रात वह मधेपुरा जिले के बुधमा रेल स्टेशन के पास मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह खुद ही फरार हुआ था ताकि उसे स्कूल ना जाना पड़े।
करनी पड़ी मजदूरी
पहले तो मनीष ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसे उठा कर ले गए थे लेकिन बाद में उसने बता दिया कि पढ़ाई में वह कमजोर था और इस कारण उसे स्कूल में डांट भी पड़ती थी।
इसी डांट से बचने के लिए वह घर छोड़ कर चला गया था लेकिन कुछ ही दिनों में उसे गलती का अहसास हो गया। घर छोड़ कर जाते वक्त उसके पास 150 रुपये थे जो खत्म हो गए और फिर उसे राजमिस्त्री के पास काम करना पड़ा।
पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और फिर उसे मां-पिता को सौंप दिया गया।
क्या था मामला
बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव का 12 साल के नाती एक जुलाई से गायब था। इस मामले में सुपौल के किशनपुर पुलिस स्टेशन में चार जुलाई को FIR दर्ज की गई थी।
मंत्री ने बताया था कि उनकी बेटी सीता देवी का बेटे मनीष स्कूल के रास्ते से गायब हो गया है। उन्होंने बताया,"मनीष और उसका छोटा भाई एनएम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल के ही हॉस्टल में रहते हैं। वह 20 जून को घर आए थे क्योंकि घर पर एक शादी थी।"
उन्होंने बताया,"वह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकला था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बारिश होने पर उसने छोटे भाई को वापस भेज दिया था। हमें तीन जुलाई को स्कूल से कॉल आई कि वह स्कूल नहीं पहुंचा। तब हमने पुलिस में केस दर्ज कराया।"