फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khakee: The Bihar Chapter’s are is hot now Minister Ashok Chaudhary warned Nitish's JDU MLA

Khakee...The Bihar Chapter का क्षेत्र गरम : मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश के MLA को खड़े-खड़े चेताया

Fri, 03 Feb 2023 02:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा/पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 03 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

Minister warned his party MLA : जदयू कोटे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार को खड़े-खड़े चेता दिया है। जता दिया है कि उन्हें विधायक बनवाना उनकी भूल थी।

विज्ञापन
Khakee: The Bihar Chapter’s are is hot now Minister Ashok Chaudhary warned Nitish's JDU MLA
जदयू कोटे के मंत्री ने मंच से ही कह दी बड़ी बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'खाकी: द बिहार चैप्टर' का क्षेत्र शेखपुरा फिर गरम है। राजनीतिक कारण से ही। इस वेब सिरीज के सारे कैरेक्टर का बैकग्राउंड अगर पता हो तो कहानी आप खुद समझ जाएंगे। फिलहाल खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चलने वाले जदयू कोटे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार को खड़े-खड़े चेता दिया है। याद दिलाया है कि उन्हें कांग्रेस से भी विधायक का टिकट उन्होंने ही दिया था और जदयू में आए तो यहां भी टिकट दिलाया। बता दिया है कि मंत्री अशोक चौधरी के लोग वर्तमान विधायक से खफा हैं।  उन्हें इज्जत नहीं मिलना अच्छी बात नहीं है। और, कुल मिलाकर जता दिया है कि उन्हें विधायक बनवाना उनकी भूल थी।

विज्ञापन


कभी अखाड़े में साथ उतरे थे अशोक-सुदर्शन
मंत्री अशोक चौधरी ने शेखपुरा में एक जनसभा के दौरान गुरुवार को विधायक सुदर्शन कुमार पर आरोप लगाया कि सात साल से उनके सहयोगी और समर्थक पूरी तरह से असहज महसूस कर रहे। सम्मान नहीं मिल रहा है। उनका मनोबल टूट रहा। बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार कई पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। 2010 में जब JDU के गजानंद शाही बरबीघा से जीते थे तब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अशोक चौधरी दूसरे और लोजपा प्रत्याशी के रूप में सुदर्शन कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 में सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। तब कांग्रेस की कमान राज्य में अशोक चौधरी के पास थी। बाद में अशोक चौधरी जदयू में आए गए। सुदर्शन 2020 में जदयू के टिकट पर विधायक बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed