{"_id":"686bc2d9ac16e6661a0912c4","slug":"karpurigram-station-will-be-rejuvenated-railway-minister-ashwini-vaishnav-laid-the-foundation-sto-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कर्पूरीग्राम स्टेशन का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कर्पूरीग्राम स्टेशन का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया शिलान्यास
Mon, 07 Jul 2025 06:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 06:22 PM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचकर स्टेशन के पुनर्विकास और समपार फाटक संख्या 59 "सी" पर अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कर्पूरीग्राम स्टेशन का उन्नयन कार्य 3.30 करोड़ की लागत से और अंडरपास निर्माण कार्य 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास और अंडरपास निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्टेशन को स्मार्ट, समावेशी और हरित मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ₹3.30 करोड़ की लागत से हो रहे उन्नयन कार्य और ₹14 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या 59 'सी' पर बनाए जा रहे अंडरपास निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने जानकारी दी कि अब यह स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल किया जाएगा, और इसके विकास कार्यों पर कुल ₹27.77 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शाम्भवी चौधरी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रशाल सिंह, सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद समेत अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रेल मंत्री ने कहा कि, "कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य अब शुरू हो गया है। यहां के लोगों की अंडरपास की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है।" स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत योजना के अनुरूप किया जा रहा है, जिसमें यात्री सुविधाओं को आधुनिक और बेहतर बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने नव-निर्मित महिला पुलिस बैरक का निरीक्षण किया और समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय का भी दौरा किया।