फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Karpuri Thakur: Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar and Lalu Yadav; Bharat Ratna; BJP, JDU, RJD, Bihar News

Karpuri Thakur: गिरिराज सिंह बोले- लालू-नीतीश क्यों नहीं दिला पाए भारत रत्न, मोदी ने वंचितों को सम्मान दिया

Wed, 24 Jan 2024 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव कांग्रेस की गोद में खेलते रहे लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर को क्यों नहीं भारत रत्न नहीं दिला पाए? कांग्रेस ने गांधी परिवार को छोड़कर किसी को सम्मान नहीं दिया।

विज्ञापन
Karpuri Thakur: Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar and Lalu Yadav; Bharat Ratna; BJP, JDU, RJD, Bihar News
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। राजद और जदयू नेताओं का दावा है कि उनकी ओर से काफी समय से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से तो सोशल मीडिया पोस्ट तक दिखा गया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। कर्पूरी की विरासत पर अपना एकाधिकार मानने के लिए बिहार के सियासी दलों के बीच होड़ सी मच गई है। भाजपा के फायरब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

विज्ञापन


लालू प्रसाद और नीतीश कुमार कर्पूरी जी को बेचकर वोट लेने वाले लोग हैं
बुधवार को मीडिया से बातचीत के बेगूसराय में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव कांग्रेस की गोद में खेलते रहे लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर को क्यों नहीं भारत रत्न नहीं दिला पाए? कांग्रेस ने गांधी परिवार को छोड़कर किसी को सम्मान नहीं दिया। न सरदार पटेल को और न ही बाबा साहेब को। पीएम नरेंद्र मोदी एक तरफ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर सनातन पुर्नजागरण का काम करते हैं तो वहीं कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर वंचितों को सम्मान देते हैं। कर्पूरी वंचितों की आवाज थे। कर्पूरी जी सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। कर्पूरी जी का सम्मान समाज, दलित, पिछड़ों का सम्मान है। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार कर्पूरी जी को बेचकर वोट लेने वाले लोग हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिन्हें अब तक सम्मान नहीं दे पाई, उन्हें भाजपा ने सम्मान दिया
सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देने की मांग को खारिज करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कर्पूरी जी के लिए इन लोगों ने कौन सी मांग की। यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी की संवेदना के कारण हुआ। इस सम्मान से केवल कर्पूरी जी का सम्मान नहीं है। बल्कि बिहार समेत पूरे देश के वंचितो का सम्मान हुआ। 1977 में कर्पूरी जी और कैलाशपति मिश्र ने मिलकर आरक्षण का एक फॉर्मूला बनाया था। लेकिन, इस फॉर्मूलों को लालू यादव ने निरस्त कर दिया। कांग्रेस जिन्हें अब तक सम्मान नहीं दे पाई, उन्हें भाजपा ने सम्मान दिया। कांग्रेस का मापदंड दूसरा था और मोदी जी का मापदंड महापुरुषों के प्रति दूसरा है। कर्पूरी जी को भारत रत्न मिलने से आज पूरे बिहार में हर्ष उल्लास का माहौल है। गिरिराज सिंह ने एक तरफ 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर पुर्नजागरण किया और अब कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर माता सबरी को सम्मान देने का काम किया है। लालू यादव खुद को पुरोधा कहते हैं, उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में क्यों नहीं दिलवा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed