फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kaimur Viral Video: Police said We have identified all the 6 men

बिहार में एक और लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Updated Tue, 05 Jun 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kaimur Viral Video: Police said We have identified all the 6 men
कैमूर छेड़छाड़

बिहार के जहानाबाद और गया के बाद कैमूर के भगवानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक लड़की के साथ कुछ लड़कों ने मिलकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। जिससे पता चलता है कि बिहार में लड़कियां सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षित नहीं रही हैं। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'हमने वीडियो में दिख रहे सभी 6 लोगों की पहचान कर ली है और उसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।' पिछले कुछ महीनों से बिहार में छेड़खानी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सबसे पहले जहानाबाद में उसके बाद गया से इस तरह की दो घटनाएं सामने आई थीं जिसमें नाबालिग बच्चियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार लड़कों के एक समूह ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को देखकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मनचले किस तरह नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पीड़िता और उसका नाबालिग प्रेमी मनचलों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। मगर आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। वीडियो सामने आने के बाद कैमूर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे सभी दबंग मनचलों की पहचान की जा चुकी है। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed